बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज पटना मेट्रो रेल सेवा के पहले चरण का उद्घाटन किया। उन्होंने न्यू पाटलिपुत्र बस टर्मिनल से भूतनाथ स्टेशन तक की यात्रा की। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने फरवरी 2019 में इस मेट्रो परियोजना के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया था। मेट्रो सेवाएं अंतरराज्यीय बस टर्मिनल से भूतनाथ स्टेशन तक संचालित होंगी।
बिहार की पहली मेट्रो रेल सेवा की पटना में शुरुआत होते ही राजधानी पटना वासियों के लिए इंतजार के पल आज समाप्त हो गए। पटना मेट्रो रेल सेवा के तहत आज पहली ट्रेन प्रायॉरिटी कॉरिडोर पर अंतर राज्य बस अड्डा से भूतनाथ स्टेशन के बीच एलिवेटेड हिस्से पर चलाई गई। अन्य स्टेशनों के बीच ट्रेन की सेवा का विस्तार आगे के चरणों में होगा, जिसका काम तेजी से चल रहा है। आज शुरू किया गया यह कॉरिडोर साढे तीन किलोमीटर लंबा है जिसका बाद में विस्तार किया जाएगा। आम लोग मेट्रो रेल सेवा का आनंद कल से उठा सकेंगे।
भारतीय वायु सेना (आईएएफ) की 93वीं वर्षगांठ 8 अक्टूबर, 2025 को गाजियाबाद स्थित हिंडन वायु… Read More
केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि भारत की अंतरिक्ष… Read More
चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल अनिल चौहान ने भारतीय वायु सेना की 93 वीं… Read More
भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (एमईआईटीवाई) के तहत राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस डिवीजन (एनईजीडी)… Read More
जनजातीय विकास के लिए कारपोरेट सामाजिक दायित्व (सीएसआर) उत्कृष्टता का लाभ उठाने पर राष्ट्रीय सम्मेलन… Read More
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज नई दिल्ली स्थित यशोभूमि में एशिया के सबसे बड़े दूरसंचार,… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment