बांग्लादेश में मोंगला बंदरगाह पहुंचने पर गंगा विलास नदी क्रूज के पर्यटकों का आज जोरदार स्वागत किया गया। बांग्लादेश में भारत के उच्चायुक्त प्रणय वर्मा, बांग्लादेश के नौवहन राज्य मंत्री खालिद महमूद, मोंगला पोर्ट ट्रस्ट के अध्यक्ष और कई गणमान्य इस अवसर पर उपस्थित रहे।
उच्चायुक्त प्रणय वर्मा ने पर्यटकों का स्वागत करते हुए कहा कि गंगा विलास नदी क्रूज से दोनों देशों के बीच पर्यटन की संभावनाओं के द्वार खुलेंगे।
खालिद महमूद चौधरी ने बांग्लादेश में क्रूज सदस्यों को सुरक्षित और आरामदेह यात्रा का आश्वासन दिया।
पर्यटकों के एक प्रतिनिधि ने इसे बेहतरीन यात्रा बताते हुए भारत और बांग्लादेश का आभार व्यक्त किया। स्वागत समारोह के बाद पर्यटक बगेरहाट में 60-गुंबददार मस्जिद की यूनेस्को विरासत स्थल भी देखने गए।
नदी क्रूज यात्रा को भारत और बांग्लादेश के बीच पर्यटन की क्षमता का पता लगाने, लोगों के बीच संबंधों को मजबूत करने तथा दोनों देशों के बीच संपर्क के नए रास्ते खोलने की दिशा में एक बड़ा कदम बताया जा रहा है।
गंगा विलास नदी क्रूज भारत और बांग्लादेश की 27 नदियों से गुज़रते हुए 50 दिनों में 3200 किलोमीटर की दूरी तय करेगा।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बताया कि संसद में इस समय नारी शक्ति वंदन अधिनियम में… Read More
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री चन्द्रशेखर को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी है। प्रधानमंत्री… Read More
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लोकसभा को संबोधित किया। प्रधानमंत्री मोदी ने स्वीकार किया कि महत्वपूर्ण… Read More
सरकार ने अधिसूचित किया है कि टाटा सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग प्राइवेट लिमिटेड द्वारा गुजरात के धोलेरा… Read More
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों का फोन आया। बातचीत के दौरान,… Read More
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि ईरान परमाणु हथियार बनाने में… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment