Categories: News-Headlines

बांग्लादेश के नौसेना प्रमुख एडमिरल एम. शाहीन इकबाल का भारत दौरा

बांग्लादेश के नौसेना प्रमुख एडमिरल एम. शाहीन इकबाल 23 से 29 अक्टूबर तक भारत के सरकारी दौरे पर हैं। नई दिल्ली में एडमिरल शाहीन इकबाल भारत के नौसेना प्रमुख के साथ-साथ चीफ ऑफ डिफेंस स्टॉफ और भारत सरकार के उच्चपदस्थ अधिकारियों से भी बातचीत करेंगे। द्विपीक्षीय वार्तालाप के दौरान अंतर्राष्ट्रीय समुद्री सीमा, द्विपक्षीय रक्षा अभ्यास ‘बोंगोसागर’, नौसेना प्रशिक्षण तथा शिष्टमंडलों के आपसी दौरे जैसे संयुक्त सहयोगी प्रयासों सम्बंधी मुद्दों पर बातचीत होगी।

दिल्ली में अपना कार्यक्रम पूरा करने के बाद एडमिरल शाहीन इकबाल का मुम्बई जाने का कार्यक्रम है, जहां वे पश्चिमी नौसेना कमान के फ्लैग ऑफीसर कमांडिंग-इन-चीफ वाइस एडमिरल आर. हरि कुमार से मिलेंगे तथा पश्चिमी नौसेना कमान के सबसे महत्त्वपूर्ण पोत का भी दौरा करेंगे। मुम्बई दौरा पूरा करने के बाद एडमिरल, डिफेंस सर्विसेज स्टाफ कॉलेज, वेलिंग्टन के लिये प्रस्थान करेंगे। वहां वे प्रशिक्षण गतिविधियों का अवलोकन करेंगे और डीएसएससी के कमानडेंट से बातचीत करेंगे।

भारत और बांग्लादेश के बीच साझा इतिहास, भाषा और संस्कृति के अलावा तमाम समानतायें हैं। दोनों देशों के रिश्ते सिर्फ सामरिक सम्बंधों तक ही सीमित नहीं हैं, बल्कि दोनों देशों के बीच शानदार द्विपक्षीय रिश्ते सम्प्रभुता, समानता, विश्वास और आपसी समझ पर आधारित हैं। भारत और बांग्लादेश संयुक्त रूप से इस वर्ष बांग्लादेश मुक्ति संग्राम, 1971 का स्वर्ण जयंती समारोह मना रहे हैं। इस सिलसिले में कई संयुक्त गतिविधियों का आयोजन किया गया। इनके तहत दोनों देशों की नौसेनाओं के युद्धपोतों ने दो-तरफा दौरे किये, बांग्लादेश सशस्त्र बलों के दल ने 2021 गणतंत्र दिवस परेड में हिस्सा लिया और युद्ध स्मारिकाओं को उपहारस्वरूप दिया गया। वर्ष 2021 की अंतिम तिमाही के दौरान नेवल वॉर कॉलेज और इंडियन नेवल अकादमी में बांग्लादेश के पूर्व सैनिकों के साथ संवाद तथा भारतीय सशस्त्र बल और बैंड की बांग्लादेश में ‘विजय दिवस समारोहों’ में भागीदारी की योजना बनाई गई है।

Leave a Comment

Recent Posts

मीनाक्षी नटराजन की बढ़ती सियासी सक्रियता पर चर्चा तेज, कांग्रेस की रणनीति में क्यों मानी जा रही हैं अहम?

सियासी गलियारों में फिर चर्चा में मीनाक्षी नटराजन कांग्रेस की वरिष्ठ नेता Meenakshi Natarajan एक… Read More

18 hours ago

12 करोड़ की ज्वेलरी लेकर फरार हुए पति-पत्नी और साली, 7 किलो सोना-1 किलो चांदी की चोरी का सनसनीखेज खुलासा

करोड़ों की चोरी से मचा हड़कंप एक बड़े चोरी के मामले ने लोगों को हैरान… Read More

19 hours ago

वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया में मौका मिलेगा? डेब्यू की मांग के बीच बढ़ी चर्चा

वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू को लेकर तेज हुई बहस भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारे वैभव… Read More

2 days ago

Bangladesh vs Australia: मीराज-शांतो के सामने ऑस्ट्रेलिया की कड़ी चुनौती, रोमांचक सीरीज पर टिकी दुनिया की नजर

Bangladesh vs Australia सीरीज को लेकर बढ़ा उत्साह Bangladesh vs Australia मुकाबले को लेकर क्रिकेट… Read More

2 days ago

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना: करोड़ों महिलाओं के जीवन में बदलाव लाने वाली योजना, जानिए पूरी जानकारी

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना क्या है? प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) भारत सरकार की एक महत्वपूर्ण सामाजिक… Read More

2 days ago

Cristiano Ronaldo की मौजूदगी में Portugal की जीत, Chile के खिलाफ मुकाबले में दिखा हाई-वोल्टेज ड्रामा

Portugal vs Chile मैच में छाए Cristiano Ronaldo Portugal vs Chile मुकाबले ने फुटबॉल फैंस… Read More

4 days ago

This website uses cookies.