Categories: News-Headlines

बांग्लादेश के थलसेना अध्यक्ष ने चेन्‍नई में ऑफिसर ट्रेनिंग अकेडमी में परेड का जायजा लिया

भारत में अपने आधिकारिक दौरे के तीसरे दिन बांग्लादेश के थल सेना अध्यक्ष जनरल शफीउद्दीन अहमद ने चेन्‍नई में ऑफिसर ट्रेनिंग अकेडमी में परेड का जायजा लिया। उन्‍होंने कैडेटों की परेड की तारीफ की। भारतीय सेना ने ट्वीट किया कि भूटान से 28 कैडेट समेत 186 कैडेट को कमीशन दिया गया।

भारत के थल सेना अध्‍यक्ष जनरल मनोज पांडे के नि‍मंत्रण पर बांग्‍लादेश के थल सेना अध्‍यक्ष शफीउद्दीन अहमद 27 अप्रैल से 29 अप्रैल तक भारत के दौरे पर हैं।

दोनों देशों के सेनाध्‍यक्ष के बीच बृहस्‍पतिवार को बैठक हुई, जिसमें दोनों देशों के बीच बृहद कू‍टनीतिक साझेदारी से संबंधित विभिन्‍न विषयों जैसे परस्‍पर सहयोग को मजबूती प्रदान करने, प्रशिक्षण, आतंकरोधी सहयोग और द्विपक्षीय सहयोग पर चर्चा हुई। इस बैठक में संयुक्‍त राष्‍ट्र शांति अभियान में तैनात शांति दूतों के प्रशिक्षण के लिए कार्यान्‍वयन समझौते पर हस्‍ताक्षर किए गए।

Leave a Comment

Recent Posts

1 जून से 30 जून तक देशभर में चलेगा “खेत बचाओ अभियान”

केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More

24 minutes ago

गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में सीमा संबंधी विषयों पर बैठक की अध्यक्षता की

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में भारत-पाकिस्तान सीमा (IPB) से लगे… Read More

43 minutes ago

JEE Advanced 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवारों के लिए रैंक, स्कोर और कटऑफ से जुड़ी अहम जानकारी सामने आई।

JEE Advanced 2026 Result: रिजल्ट, रैंक और कटऑफ को लेकर बड़ी अपडेट देश की सबसे… Read More

1 hour ago

This website uses cookies.