Categories: News-Headlines

बजट: 2 लाख आंगनवाड़ियों को नई पीढ़ी की ‘सक्षम आंगनवाड़ियों’ के रूप में समुन्नत किया जाएगा

केन्‍द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज संसद में केन्‍द्रीय बजट 2022-23 पेश करते हुए कहा कि नारी शक्ति की पहचान अमृत काल, यानी इंडिया@100 तक के 25 वर्ष लंबे अंतराल के दौरान देश के उज्ज्वल भविष्य और महिलाओं के नेतृत्व में विकास के अग्रदूत के रूप में की गई है। माननीय प्रधानमंत्री ने स्वाधीनता दिवस के अवसर पर अपने संबोधन में इंडिया@100 के विजन का सूत्रपात किया था।

नारी शक्ति के महत्व को स्वीकार करते हुए सरकार ने महिला एवं बाल विकास मंत्रालय की योजनाओं को पुनर्जीवित किया है। तदनुसार महिलाओं और बच्चों को समेकित लाभ मुहैया कराने के लिए तीन योजनाओं यथा मिशन शक्ति, मिशन वात्सल्य, सक्षम आंगनवाड़ी और पोषण 2.0 को हाल ही में प्रारंभ किया जाएगा।

सक्षम आंगनवाड़ियां नई पीढ़ी की आंगनवाड़ियां हैं, जो बेहतर बुनियादी सुविधाओं और श्रव्य-दृश्य सहायता सामग्री, स्वच्छ ऊर्जा से सम्पन्न हैं तथा बच्चों के प्रारम्भिक विकास के लिए बेहतर वातावरण उपलब्ध करा रही हैं। केन्द्रीय वित्त मंत्री ने 2 लाख आंगनवाड़ियों को सक्षम आंगनवाड़ी के रुप में समुन्नत किए जाने की घोषणा की।

Leave a Comment

Recent Posts

दिल्ली-एनसीआर में भूकंप के तेज झटके, अफगानिस्तान में 6.2 तीव्रता का भूकंप; लोग घरों से बाहर निकले

दिल्ली-एनसीआर में भूकंप के तेज झटके, अफगानिस्तान में 6.2 तीव्रता का भूकंप; लोग घरों से… Read More

6 hours ago

आवास योजना को लेकर बड़ा अपडेट! पात्र लाभार्थियों के लिए सरकार ने जारी की नई जानकारी

आवास योजना को लेकर बड़ा अपडेट! पात्र लाभार्थियों के लिए सरकार ने जारी की नई… Read More

8 hours ago

भारत ने शुरू किया ‘ऑपरेशन अमिस्ताद’, भूकंप प्रभावित वेनेजुएला को भेजी राहत सामग्री और मेडिकल सहायता

भारत ने शुरू किया 'ऑपरेशन अमिस्ताद', भूकंप प्रभावित वेनेजुएला को भेजी राहत सामग्री और मेडिकल… Read More

1 day ago

केतन अग्रवाल मर्डर केस में नया मोड़! पिता का दावा- सिया गोयल के परिवार को पहले से थी हेयर पैच की जानकारी

केतन अग्रवाल मर्डर केस में नया मोड़! पिता का दावा- सिया गोयल के परिवार को… Read More

2 days ago

NCERT की कक्षा 9 की नई किताब में बड़ा बदलाव, ‘आपातकाल’ पर नया अध्याय; प्रस्तावना और ‘धर्मनिरपेक्षता’ के संदर्भ हटे

NCERT की कक्षा 9 की नई किताब में बड़ा बदलाव, 'आपातकाल' पर नया अध्याय; प्रस्तावना… Read More

2 days ago

लखनऊ अग्निकांड में 15 की मौत, अवैध इमारत होगी ध्वस्त; यूपी में 48 कोचिंग सेंटर सील, अखिलेश ने मांगा ₹1 करोड़ मुआवजा

लखनऊ अग्निकांड में 15 की मौत, अवैध इमारत होगी ध्वस्त; यूपी में 48 कोचिंग सेंटर… Read More

2 days ago

This website uses cookies.