Categories: News-Headlines

‘पीएम-डीईएआईएनई’ नामक नई योजना घोषित; 1500 करोड़ रुपए की धनराशि आवंटित

केन्‍द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज संसद में केन्‍द्रीय बजट 2022-23 पेश करते हुए प्राइम मिनिस्टर्स डेवलपमेंट इनीटिएटिव फॉर नॉर्थ ईस्ट रीजन ‘पीएम-डीईएआईएनई’ नामक एक नई योजना की घोषणा की। वित्त मंत्री ने कहा कि ‘पीएम-डीईएआईएनई’ योजना पूर्वोत्तर परिषद के माध्यम से कार्यान्वित की जाएगी। नई योजना के लिए आरंभिक तौर पर 1500 करोड़ रुपए की धनराशि आवंटित की जाएगी। इसके माध्यम से पीएम गतिशक्ति के अनुरूप पूर्वोत्तर की आवश्यकताओं के मुताबिक बुनियादी सुविधाओं तथा सामाजिक विकास से जुड़ी परियोजनाओं का वित्त पोषण किया जा सकेगा। निर्मला सीतारमण ने कहा कि इससे युवाओं और महिलाओं के लिए आजीविका से संबंधित क्रियाकलाप सुलभ हो सकेंगे और विभिन्न क्षेत्रों में व्याप्त अंतर को समाप्त किया जा सकेगा। हालांकि यह मौजूदा केन्द्रीय और राज्य योजनाओं का विकल्प नहीं होगी। उन्होंने कहा कि यूं तो केन्द्रीय मंत्रालय भी अपनी परियोजनाओं को ला सकेंगे, लेकिन प्राथमिकता राज्यों द्वारा प्रस्तुत परियोजनाओं को दी जाएगी। इस योजना के अंतर्गत वित्त पोषित की जाने वाली परियोजनाओं की आरंभिक सूची निम्नलिखित हैः

पीएम डिवाइन के तहत परियोजनाओं की आरंभिक सूची

क्रं.सं.
परियोजना का नाम

कुल अनुमानित लागत (करोड़ रुपए में)

1
पूर्वोत्तर भारत गुवाहाटी (बहु-राज्य) में बाल रोग और वयस्क हीमोटोलिम्फोइड कैंसरों के प्रबंधन हेतु समर्पित सेवाओं की स्थापना
129

2
नेटकेयर आजीविका संवर्धन परियोजना (बहु-राज्य)
67

3
पूर्वोत्तर भारत (बहु-राज्य) में वैज्ञानिक ऑर्गेनिक खेती को बढ़ावा
45

4
पश्चिम की ओर आईजोल बाईपास का निर्माण
500

5
सिक्किम पश्चिम में संगा-चौलिंग के लिए पैलिंग हेतु यात्री रोपवे सिस्टम हेतु अंतर-निधियन
64

6
दक्षिण सिक्किम में धैप्पर से भाले धुंगा तक वातावरण अनुकूल रोपवे (केबल कार) के लिए अंतर-निधियन
58

7
मिजोरम राज्य में विभिन्न जिलों में भिन्न-भिन्न स्थानों पर बांस संपर्क सड़क के निर्माण के लिए प्रायोगिक परियोजना
100

8
अन्य (चिन्हित की जानी है)
537

 
कुल
1500

Leave a Comment

Recent Posts

दिल्ली-एनसीआर में भूकंप के तेज झटके, अफगानिस्तान में 6.2 तीव्रता का भूकंप; लोग घरों से बाहर निकले

दिल्ली-एनसीआर में भूकंप के तेज झटके, अफगानिस्तान में 6.2 तीव्रता का भूकंप; लोग घरों से… Read More

4 hours ago

आवास योजना को लेकर बड़ा अपडेट! पात्र लाभार्थियों के लिए सरकार ने जारी की नई जानकारी

आवास योजना को लेकर बड़ा अपडेट! पात्र लाभार्थियों के लिए सरकार ने जारी की नई… Read More

7 hours ago

भारत ने शुरू किया ‘ऑपरेशन अमिस्ताद’, भूकंप प्रभावित वेनेजुएला को भेजी राहत सामग्री और मेडिकल सहायता

भारत ने शुरू किया 'ऑपरेशन अमिस्ताद', भूकंप प्रभावित वेनेजुएला को भेजी राहत सामग्री और मेडिकल… Read More

1 day ago

केतन अग्रवाल मर्डर केस में नया मोड़! पिता का दावा- सिया गोयल के परिवार को पहले से थी हेयर पैच की जानकारी

केतन अग्रवाल मर्डर केस में नया मोड़! पिता का दावा- सिया गोयल के परिवार को… Read More

2 days ago

NCERT की कक्षा 9 की नई किताब में बड़ा बदलाव, ‘आपातकाल’ पर नया अध्याय; प्रस्तावना और ‘धर्मनिरपेक्षता’ के संदर्भ हटे

NCERT की कक्षा 9 की नई किताब में बड़ा बदलाव, 'आपातकाल' पर नया अध्याय; प्रस्तावना… Read More

2 days ago

लखनऊ अग्निकांड में 15 की मौत, अवैध इमारत होगी ध्वस्त; यूपी में 48 कोचिंग सेंटर सील, अखिलेश ने मांगा ₹1 करोड़ मुआवजा

लखनऊ अग्निकांड में 15 की मौत, अवैध इमारत होगी ध्वस्त; यूपी में 48 कोचिंग सेंटर… Read More

2 days ago

This website uses cookies.