दो दिन पहले बंगाल की खाडी के दक्षिण-पूर्वी हिस्से में बना चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र आगे बढकर धीरे-धीरे कल तक बडे चक्रवाती तूफान का रूप ले सकता है। मौसम विभाग के महानिदेशक डॉक्टर मृत्युंजय महापात्र ने नई दिल्ली में बताया कि चक्रवाती तूफान बंगाल की खाडी के मध्य भाग की तरफ बढेगा और शुक्रवार की सुबह तक यह पूर्वी-मध्य बंगाल की खाडी के बीच पहुंच जायेगा। उन्होंने कहा कि बंगाल की खाडी के मध्य हिस्से में इसके भीषण चक्रवात का रूप लेने की सम्भावना है और शुक्रवार से यह अपनी दिशा बदल लेगा।
अंडमान निकोबार आईलैंड से इसके आस पास बहुत से टूरिस्ट जाते है। इसके लिए हम स्पेशल प्रकाश दिए है कि टूरिस्ट ऑफ सोर एक्टविटिज के लिए, सर्फिंग के लिए, टूरिज्म के लिए समुंद्र के अंदर नहीं जाना चाहिए और जो समुंद्र में है वह वापस आ जाना चाहिए। इसके साथ साथ दस तारीख से विक्षोभ भी इफेक्टेड हो सकता है तो शिपिंग कम्युनिटि के लिए लिए ऑफसोर एक्टविटि के लिए हम ये एडवाइज दे रहे कि हम रेगुलेट करना चाहिए हमरा एक्टविटिज को 12 तारीख तक। तो अभी आप देखेंगे कि जो आगे पूर्वानुमान है इसके हिसाब से सबसे जो ज्यादा एडवर्स इम्पेक्ट हो सकता है वह है मरीन एरिया के लिए और अंडमान निकोबार आईलैंड के लिए।
मौसम विभाग ने मछुआरों, छोटे जहाज, नौकाओं को बंगाल की खाडी के दक्षिण-पूर्वी भाग और अंडमान सागर के आसपास के इलाकों में नहीं जाने की सलाह दी है।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment