Categories: News-Headlines

तेलंगाना सरकार ने राज्‍य में बेमौसम वर्षा के कारण नुकसान उठाने वाले किसानों को औसत गुणवत्‍ता के मानकों में रियायत देने के लिए भारतीय खाद्य निगम से अपील की

तेलंगाना सरकार ने राज्‍य में बेमौसम वर्षा के कारण नुकसान उठाने वाले किसानों को औसत गुणवत्‍ता के मानकों में रियायत देने के लिए भारतीय खाद्य निगम से अपील की है। सरकार विशेष रूप से धान की खरीद के दौरान बीस प्रतिशत की जगह सत्रह प्रतिशत नमी को मान्‍यता देने की अनुमति चाहती है। राज्‍य के खाद्य आपूर्ति मंत्री जी. कमलाकर ने कल हैदराबाद में एक समीक्षा बैठक के दौरान चावल मिल मालिकों को यह जानकारी दी। उन्‍होंने बताया कि सरकार ने इस विषय पर भारतीय खाद्य निगम को पत्र लिखा है, ताकि किसानों को लाभ हो। चावल मिल मालिकों ने कहा कि बार-बार वर्षा में भीगने के कारण धान उपयोग के अनुकूल नहीं रहा, क्‍योंकि उसके रंग में बदलाव हुआ है। प्राकृतिक पर‍िस्थितियों के कारण उन्‍हें भारी नुकसान उठाना पडेगा, क्‍योंकि खाद्य निगम ऐसे अनाज को लेने से मना कर देता है। वर्तमान सीजन में तेलंगाना सरकार प्रतिदिन औसतन एक लाख मिट्रिक टन धान की खरीद कर रही है।

Leave a Comment

Recent Posts

कांग्रेस सांसद शशि थरूर एक बार फिर अपने बयानों और राजनीतिक गतिविधियों के कारण चर्चा के केंद्र में हैं।

शशि थरूर फिर चर्चा में, बयान और राजनीतिक गतिविधियों पर सबकी नजर कांग्रेस के वरिष्ठ… Read More

12 hours ago

RUHS CUET 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवार अब स्कोरकार्ड और मेरिट लिस्ट देखकर एडमिशन प्रक्रिया की तैयारी कर सकते हैं।

RUHS CUET 2026 Result जारी, उम्मीदवारों का इंतजार खत्म राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (RUHS)… Read More

12 hours ago

This website uses cookies.