फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने यूक्रेन की मदद के लिए यूरोपीय सेना भेजने की संभावनाओं पर खुले तौर पर चर्चा की है। इससे रूस और यूक्रेन के बीच संघर्ष के दूसरे विश्व युद्ध के बाद सबसे बडे जमीनी युद्ध का रूप लेने की आशंका बढ़ गई है।
हालांकि यूक्रेन में पश्चिमी लोकतांत्रिक देशों की सेना तैनात होने की संभावना अभी दूर की बात है लेकिन मैक्रों की टिप्पणियों पर रूस ने तुरंत प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि ऐसा हुआ तो नाटो के साथ सीधे संघर्ष को टाला नहीं जा सकेगा। दूसरी तरफ नाटो के अधिकारी ने बताया कि यूक्रेन में सेना तैनात करने की गठबंधन की कोई योजना नहीं है।
यूक्रेन के समर्थन में पेरिस में यूरोपीय राष्ट्राध्यक्षों और अन्य अधिकारियों के सम्मेलन के बाद फ्रांस के राष्ट्रपति ने घोषणा की है कि यूक्रेन में मध्यम और लम्बी दूरी की मिसाइलें भेजने के लिए नया गठबंधन बनाया जाएगा। फिलहाल यूक्रेन के लिए अमरीकी सहायता पर विराम लग गया है इसलिए यूरोप पर यूक्रेन की सहायता करने का दबाव बढ़ गया है।
उधर यूक्रेन के सैनिकों के अनुसार उन्हें हथियारों की कमी का सामना करना पड रहा है जिससे युद्ध में सैनिकों की जान जा रही है। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने हाल ही में साक्षात्कार में कहा था कि यदि देश को अमरीका से और सहायता नहीं मिली तो लाखों लोग मारे जाएंगे।
मैक्रों के बयान से फ्रांस और जर्मनी के बीच तनाव बढ़ गया है। इन दोनों देशों के संबंध मुख्य रूप से यूरोपीय राजनीतिक सहयोग पर आधारित हैं। मैक्रों ने कहा कि जर्मनी ने पहले यूक्रेन में केवल हेल्मेट और स्लीपिंग बैग ही भेजने की बात कही थी लेकिन अब वह मिसाइलों और टैकों की आपूर्ति के लिए प्रयासों पर बल दे रहा है।
राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत केरल में नशीले पदार्थों के खिलाफ… Read More
केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More
दुल्हन की आंख खुली तो सीने पर था पायलट पति का शव, शादी के कुछ… Read More
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में भारत-पाकिस्तान सीमा (IPB) से लगे… Read More
कटरीना की जिंदगी में आ गए 'गजपति कुलपति', कनेक्शन जानकर होगी हैरानी, फैमिली टाइम में… Read More
JEE Advanced 2026 Result: रिजल्ट, रैंक और कटऑफ को लेकर बड़ी अपडेट देश की सबसे… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment