अखबारों ने आज अलग-अलग खबरों को प्रमुखता दी है राजस्थान पत्रिका की पहली खबर है- वायु सेना के चार टेस्ट पायलट होंगे गगनयान मिशन के अंतरिक्ष यात्री। पत्र ने सुर्खी दी है- पर्दा उठा, प्रधानमंत्री ने किया प्रशांत बालाकृष्णन, अजीत कृष्णन, अंगद प्रताप और शुभांशु शुक्ला के नामों का ऐलान। चारों को एस्ट्रानॉट विंग्स पहनाए।
दैनिक भास्कर ने तपिश को दौर शीर्षक से लिखा है इस बार होली से ही हीट वेव ज्यादा झुलसाएगी, गर्मी के लंबे समय तक रहने के आसार। पत्र के अनुसार दक्षिण भारत में अभी से दिन का तापमान, चार से छह डिग्री ज्यादा।
हिंदुस्तान ने नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल के दिल्ली और उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों की ओर से पेश इस रिपोर्ट का खुलासा किया है कि सड़़कों की धूल से, सांसों का सबसे ज्यादा संकट। पत्र के अनुसार एनजीटी ने बताया है कि सड़कों की सफाई और निर्माण स्थलों पर पानी के छिड़काव सहित, कई उपाय किये जा रहे हैं।
अरब सागर में, तीन हजार तीन सौ किलोग्राम से अधिक ड्रग्स के जब्त किये जाने के संबंध में, पांच विदेशी तस्करों की गिरफ्तारी को, दैनिक जागरण ने पहली खबर बनाते हुए लिखा है- ड्रग्स की सबसे बड़ी खेप बरामद।
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और… Read More
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More
Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment