फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों इज़राइल की यात्रा पर आज तेल अवीव पहुंचे। सात अक्टूबर को फलस्तीनी आतंकवादी गुट हमास के भीषण हमले के बाद से जारी संघर्ष के बीच इमैनुएल मैक्रों इज़राइल के साथ एकजुटता दिखाने पहुंचे हैं।
हमास के हमले में फ्रांस के 30 नागरिकों सहित करीब 1,400 लोग मारे गए थे। इमैनुएल मैक्रों इज़राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से भी मिलेंगे। वे इजराइल की ओर से लगातार बमबारी और जमीनी युद्ध की तैयारी के बीच गाजा में नागरिकों की सुरक्षा के लिए भी अपील कर सकते हैं। इमैनुएल मैक्रों विशेष रूप से गाजा में राहत सामग्री पहुंचाने के लिए मानवीय आधार पर संघर्ष विराम की अपील करेंगे। इजराइल की नाकाबंदी के कारण वहां रह रहे 24 लाख लोगों के सामने पानी, खाने के समान, बिजली और अन्य बुनियादी वस्तुओं की आपूर्ति का संकट उत्पन्न हो गया है।
इमैनुएल मैक्रों तेल अवीव में फ्रांस और फ्रांसीसी-इजराइली मूल के उन नागरिकों के परिवारों से भी मिलेंगे, जो हमास के हमलों में मारे गए या गाजा में बंधक हैं। सात फ्रांसीसी नागरिक अब भी लापता बताए गए हैं। इमैनुएल मैक्रों ने कहा है कि अन्य लोग भी बंधक हो सकते हैं, लेकिन उनके बारे में अभी तक पुष्टि नहीं हुई है।
भारत में धन शोधन और वित्तीय अपराधों के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करने की दिशा… Read More
भारत में धन-शोधन और वित्तीय अपराधों के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करने की दिशा में… Read More
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रिया के फेडरल चांसलर डॉ. क्रिश्चियन स्टॉकर ने डेलीगेशन लेवल की… Read More
आईपीएल क्रिकेट में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लखनऊ सुपर जायंट्स को पांच विकेट से हरा… Read More
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय भारत सरकार ने नई दिल्ली में ब्रिक्स स्वास्थ्य कार्य… Read More
भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन (ETC) प्रणाली में डेटा की सटीकता… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment