Categories: News-Headlines

फीफा फुटबाल विश्‍वकप के नॉकआउट मुकाबले आज से शुरू, नीदरलैंड्स का मुकाबला अमेरिका से और अर्जेंटीना का ऑस्‍ट्रेलिया से

फीफा फुटबाल विश्‍वकप के नॉकआउट मुकाबले आज से शुरू होंगे। पहला मैच रात साढ़े आठ बजे नीदरलैंड और अमरीका के बीच खेला जाएगा। विश्‍व की आठवें नंबर की टीम नीदरलैंड ग्रुप ए में दो जीत और एक ड्रा के साथ अपराजेय थी। वहीं 20 साल बाद अंतिम 16 में पहुंचे अमरीका ने एक मैच जीता और दो ड्रा खेले। तीन बार की उपविजेता नीदरलैंड की टीम 16वें नंबर की अमरीका पर आकड़ों में मजबूत नजर आती हैं। एक अन्‍य मुकाबले में देर रात साढ़े बारह बजे दो बार की चैंपियन अर्जेंटीना का सामना ऑस्‍ट्रेलिया से होगा। इस बार लीग मुकाबलों में सउदी अरब ने अर्जेंटीना को हराकर जिन बड़े उलटफेरों का सिलसिला शुरू किया था वह जर्मनी, फ्रांस, बेल्जियम, उरूगवे और ब्राजील जैसी बड़ी टीमों की हार के साथ खत्‍म हुआ। वहीं जापान और दक्षिण कोरिया ने कई दिग्‍गज टीमों को पीछे छोड़ अंतिम 16 में जगह बनाई। चार बार की चैंपियन जर्मनी, विश्‍व की नंबर दो टीम बेल्जियम और दो बार की चैंपियन उरूगवे के अंतिम 16 में नहीं पहुंच पाने के कारण इस बार नॉकआउट मुकाबलों की चमक कुछ फीकी रह सकती है।

Leave a Comment

Recent Posts

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

14 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

17 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

18 hours ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

18 hours ago

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग तेज

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More

2 days ago

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को झटका

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More

2 days ago

This website uses cookies.