भारतीय खिलाडियों ने थाईलैंड के नोन्थाबुरी में बैडमिंटन एशिया जूनियर चैम्पियनशिप में पांच पदक पक्के कर लिये हैं। उन्नति हुड्डा, ज्ञान दत्तु और अनीश थोप्पानी एकल सेमीफाइनल में पहुंच गये हैं।
डबल्स में अर्श मोहम्मद और संस्कार सारस्वत तथा जॉर्न जैसन और आतिश श्रीनिवास पी0 वी0 ने पदक पक्के किये। उन्नति हुड्डा ने 17 वर्ष से कम उम्र की महिलाओं के क्वार्टर फाइनल में दक्षिण कोरिया की मिन जी किम को 21-15, 21-18 से हराया। अब सेमीफाइनल में उनका सामना जापान की मिलॉन योकोउची से होगा।
अंडर-15 पुरूष सिंगल्स र्क्वाटर फाइनल में ज्ञान दत्तु ने इंडोनेशिया के राडित्य वर्धन को 21-11, 13-21, 21-11 से पराजित किया। अनीश थोप्पानी ने इंडोनेशिया के ग्लैंड रूमोन्डोर को 22-20, 19-21, 21-12 से हराया।
इससे पहले भारतीय बैडमिंटन खिलाडियों ने 2018 में पांच और 2019 में दो पदक जीते थे। कोविड महामारी के कारण यह प्रतिष्ठित टूर्नामेंट दो वर्ष बाद आयोजित किया जा रहा है।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment