Categories: News-Headlines

फिलीपीन्‍स में बंदूकधारियों ने गोली मारकर प्रांतीय गवर्नर और पांच अन्‍य लोगों की हत्‍या कर दी

फिलीपीन्‍स में आज अज्ञात बंदूकधारियों ने गोली मारकर एक प्रांतीय गवर्नर और पांच अन्‍य लोगों की हत्‍या कर दी। स्‍थानीय पुलिस ने बताया कि छह संदिग्‍ध व्‍यक्ति सशस्‍त्र बलों की वर्दी में रायफल लेकर आए और पम्‍पलोना में गवर्नर के आवास में घुसकर अंधाधुंध गोलीबारी कर दी। इससे नेग्रोस ओरिएंटल प्रांत के गवर्नर रोएल डिगामो तथा पांच अन्‍य लोग मारे गए। प्रांतीय पुलिस प्रवक्‍ता किम लोपेज ने बताया कि घटना के समय गवर्नर जरूरतमंदों को मदद बांट रहे थे।

पुलिस ने कहा कि छह बंदूकधारियों सहित दस संदिग्‍धों की तलाश की जा रही है। घटना के बाद ये सभी दो कारों और एक छोटे ट्रक में पास के शहर में भाग गए।

राष्‍ट्रपति फर्डिनेंट मार्कोस ने इस घटना की निंदा की है। उन्‍होंने कहा कि जब तक यह जघन्‍य अपराध करने वाले लोगों को सरकार सजा नहीं दिला देती तब तक चैन से नहीं बैठेगी।

Leave a Comment

Recent Posts

WhatsApp के नए Username फीचर पर उठे सवाल! Telegram जैसे स्कैम का बढ़ा खतरा? जानिए एक्सपर्ट्स की चेतावनी

WhatsApp के नए Username फीचर पर उठे सवाल! Telegram जैसे स्कैम का बढ़ा खतरा? जानिए… Read More

18 hours ago

हल्दिया पेट्रोकेमिकल्स में भीषण आग, नेफ्था पाइपलाइन में विस्फोट के बाद 20 से अधिक लोग घायल

हल्दिया पेट्रोकेमिकल्स में भीषण आग, नेफ्था पाइपलाइन में विस्फोट के बाद 20 से अधिक लोग… Read More

18 hours ago

अयोध्या राम मंदिर दान मामले में बड़ा खुलासा! भ्रष्टाचार के आरोपों के बीच 8 आरोपी न्यायिक हिरासत में

अयोध्या राम मंदिर दान मामले में बड़ा खुलासा! भ्रष्टाचार के आरोपों के बीच 8 आरोपी… Read More

21 hours ago

सोने की कीमतों में गिरावट के बीच बढ़ी पुरानी ज्वेलरी की बिक्री, आगे और सस्ता होने की आशंका से लोग बेच रहे गोल्ड

सोने की कीमतों में गिरावट से बदला बाजार का रुख देशभर में सोने की कीमतों… Read More

2 days ago

This website uses cookies.