भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने वित्तीय क्षेत्र में प्रौद्योगिकी सेवाएं देने वाली कपंनियों-फिनटेक को मजबूत प्रबंधन, उचित व्यापार व्यवहार, डेटा संरक्षण, ग्राहक केन्द्रित सेवाओं, नियमों के अनुपालन और जोखिम कम करने के तरीकों पर ध्यान देने की सलाह दी है।
उन्होंने आज मुंबई में प्रमुख फिनटेक कंपनियों और उनके सहयोगियों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि आरबीआई वित्तीय क्षेत्र में नवाचारों को सुविधाजनक बनाने के लिए हर तरह से एक भागीदार और परामर्शदाता के रूप में काम करना जारी रखेगा।
शक्तिकांत दास ने कहा कि फिनटेक पहल और स्टार्ट-अप आकांक्षी भारत के महत्वपूर्ण हिस्से हैं। उन्होंने कहा कि वे डिजिटल नवाचारों और वित्तीय सेवाओं के लिए अभिनव साधनों के माध्यम से परिवर्तनकारी भूमिका निभा रहे हैं।
बैठक में प्रतिभागियों ने वित्तीय क्षेत्र में फिनटेक कंपनियों की भूमिका और व्यापक बनाने के बारे में अपने सुझाव दिए।
भारत-मिस्र संयुक्त रक्षा समिति (जेडीसी) ने 20 से 22 अप्रैल, 2026 तक काहिरा में आयोजित… Read More
मौसम विभाग ने कहा है कि दिल्ली, छत्तीसगढ़, हरियाणा, चंडीगढ़, मध्य प्रदेश, पंजाब, राजस्थान, उत्तर… Read More
राजस्थान रॉयल्स ने कल रात लखनऊ सुपर जाएंट्स को 40 रन से हरा दिया। राजस्थान… Read More
ईरान ने कहा है कि अमरीका और इस्राएल द्वारा संघर्ष विराम उल्लंघन के कारण होर्मुज… Read More
चमोली, उत्तराखंड: बड़ी संख्या में श्रद्धालु श्री बद्रीनाथ धाम में दर्शन कि लिए पहुंच रहे… Read More
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बर्लिन में जर्मनी के रक्षा मंत्री बोरिस पिस्टोरियस के साथ… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment