Categories: News-Headlines

प्रोजेक्ट सीबर्ड चरण II के अंतर्गत आवासीय परिसर और मुख्य वितरण सबस्टेशन का उद्घाटन

नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी ने 14 अक्टूबर 2025 को कारवार स्थित नौसेना अड्डे में प्रोजेक्ट सीबर्ड द्वितीय चरण के अंतर्गत भारतीय नौसेना के वरिष्ठ नाविकों और रक्षा नागरिकों के लिए आवासीय परिसर का उद्घाटन किया। इस अवसर पर नौसेना की पश्चिमी कमान के एफओसी-इन-सी वाइस एडमिरल के स्वामीनाथन, प्रोजेक्ट सीबर्ड के महानिदेशक वाइस एडमिरल राजेश धनखड़ और अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

मंजिल क्रीक और अमदल्ली के पूर्व में स्थित आवासीय परिसर में वरिष्ठ नाविकों के लिए चार टावर हैं जिनमें 240 आवासीय इकाइयां (डीयू) हैं और असैन्य नौसेना रक्षा कर्मियों के लिए चार टावर हैं जिनमें 240 आवासीय इकाइयां हैं। पूर्ण रूप से विकसित होने के बाद इन टाउनशिप में वरिष्ठ नौसैनिकों के लिए 2,160 और असैन्य रक्षा कर्मियों के लिए 3,168 आवास इकाइयां उपलब्ध होंगी। इन भवनों का निर्माण मेसर्स एनसीसी लिमिटेड, हैदराबाद ने किया है।

यह अवसंरचना विकास कारवार में चल रहे प्रोजेक्ट सीबर्ड के चरण द्वितीय (ए) (IIA) का हिस्सा है जो बड़ी संख्या में जहाजों और पनडुब्बियों के लंगर डालने में सहायक होगा। इस परियोजना में एक दोहरे उपयोग वाला नौसैनिक हवाई अड्डा, एक पूर्ण विकसित नौसेना डॉकयार्ड, चार कवर्ड ड्राई बर्थ और जहाजों और विमानों के लिए आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था भी शामिल है। इसमें लगभग 10,000 वर्दीधारी और असैन्य कर्मचारी अपने परिवारों के साथ रहेंगे जिससे स्थानीय अर्थव्यवस्था, उद्योग और पर्यटन को उल्लेखनीय रूप से बढ़ावा मिलेगा। प्रोजेक्ट सीबर्ड के चरण द्वितीय (ए) (IIA) के अंतर्गत चल रहे निर्माण ने 7,000 प्रत्यक्ष और 25,000 अप्रत्यक्ष रोज़गार सृजित किए हैं।

यह परियोजना पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय और भारतीय हरित भवन परिषद (आईजीबीसी) के मौजूदा मानदंडों के अनुरूप है। पूरा होने पर यह आईजीबीसी की गोल्ड-रेटेड परियोजना होगी। यह परियोजना ‘आत्मनिर्भर भारत’ की अवधारणा के अनुरूप है, जिसमें 90 प्रतिशत से अधिक सामग्री और उपकरण घरेलू स्तर पर ही प्राप्त किए जाएंगे।

Leave a Comment

Recent Posts

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने तमिलनाडु के कोयंबटूर में हुई दुर्घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने तमिलनाडु के कोयंबटूर में हुई दुर्घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया… Read More

2 hours ago

संसद में महिलाओं के लिए एक तिहाई आरक्षण हेतु संवैधानिक संशोधन विधेयक सदन में पारित नहीं हो सका

लोकसभा में कल संविधान (एक सौ इकतीसवां संशोधन) विधेयक पारित नहीं हो सका। इस विधेयक… Read More

2 hours ago

विधानसभा चुनावों से पहले तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में निर्वाचन आयोग ने 865 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति जब्त की

निर्वाचन आयोग ने विधानसभा चुनाव से पहले तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में 865 करोड़ रुपये… Read More

2 hours ago

आईपीएल में गुजरात टाइटंस ने कोलकाता नाईट राइडर्स को पांच विकेट से हराया

आईपीएल क्रिकेट में कल रात अहमदाबाद में गुजरात टाइटंस ने कोलकाता नाईट राइडर्स को पांच… Read More

2 hours ago

MSME मंत्रालय ने डेटा-ड्रिवन लॉजिस्टिक्स इकोसिस्टम को मजबूत करने के लिए NICDC लॉजिस्टिक्स डेटा सर्विसेज के साथ एमओयू साइन किया

सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय ने लॉजिस्टिक्स दक्षता बढ़ाने और इस क्षेत्र के लिए… Read More

15 hours ago

This website uses cookies.