Categories: News-Headlines

प्रवर्तन निदेशालय ने तमिलनाडु के उच्‍च शिक्षा मंत्री डॉ. पोनमुडी और उनके बेटे, लोकसभा सांसद गौतम सीगामनी के घर और दफ्तरों पर छापे मारे

प्रवर्तन निदेशालय ने तमिलनाडु में राज्‍य के उच्‍च शिक्षा मंत्री डॉ. पोनमुडी और उनके बेटे, लोकसभा सांसद गौतम सीगामनी के घर और दफ्तरों पर छापे मारे। ये छापे चेन्‍नई और विल्लूपुरम में 7 से अधिक जगहों पर मारे गये। 7 वर्ष पूर्व अवैध विदेशी लेन-देन के मामले में की गयी एक शिकायत के आधार पर ये छापे मारे गए।

डॉ. पोनमुडी के विरुद्ध धनशोधन का मामला वर्ष 2007 और 2011 के बीच राज्‍य में खनन मंत्री रहते हुए उनकी कथित अनियमितताओं से जुडा हुआ है। उनके विरुद्ध खदान के लाइसेंस देने से जुड़ी शर्तों के उल्लंघन का आरोप है जिसके कारण सरकारी खजाने को 28 करोड रुपये का नुकसान हुआ।

Leave a Comment

Recent Posts

जन-जन की गिनती, राष्ट्र की प्रगति: जनगणना-2027 का ऐतिहासिक अभियान शुरू

नई दिल्ली, जून 2026। भारत ने विश्व के सबसे बड़े जनगणना अभियान की दिशा में… Read More

1 day ago

दिल्ली के मालवीय नगर क्षेत्र में आग लगने की घटना से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही राहत और बचाव दल मौके पर पहुंच गए।

दिल्ली के मालवीय नगर में लगी आग, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं राष्ट्रीय… Read More

2 days ago

This website uses cookies.