पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने घोषणा की है कि उनकी सरकार अगले महीने अपना कार्यकाल समाप्त होने से पहले सभी शक्तियां एक कार्यवाहक सरकार को सौंप देगी। उन्होंने यह भी संकेत दिया कि नवंबर में होने वाले आम चुनाव के सिलसिले में पाकिस्तान की राष्ट्रीय असेम्बली का कार्यकाल पूरा होने से कुछ समय पहले ही भंग कर दिया जायेगा। स्यालकोट में कल एक समारोह में बोलते हुए उन्होंने कहा कि अगले महीने उनकी सरकार अपना कार्यकाल पूरा करने वाली है लेकिन वे इससे पहले ही सत्ता से हट जाएंगे और अंतरिम सरकार कामकाज संभाल लेगी।
पाकिस्तान की वर्तमान राष्ट्रीय असेम्बली का पांच वर्ष का संवैधानिक कार्यकाल 12 अगस्त को मध्यरात्रि में समाप्त हो जायेगा।कानून के अनुसार पाकिस्तान में संसद का कार्यकाल समाप्त होने के बाद 60 दिनों के अन्दर आम चुनाव कराये जाते हैं। लेकिन यदि संसद को समय से पहले भंग किया जाता है तो चुनाव 90 दिनों के भीतर होंगे। इससे पहले शहबाज शरीफ ने लाहौर में एक कार्यक्रम में कहा कि अगले चुनाव में जो भी जनादेश होगा उसे उनकी पार्टी स्वीकार करेगी। हालांकि उन्होंने लोगों से उनकी सरकार और उससे पहले 4 वर्ष चली सरकार के काम की तुलना करके निर्णय करने की अपील की।
IND Vs AFG ODI मैच को लेकर बढ़ा उत्साह भारत और अफगानिस्तान के बीच होने… Read More
बॉलीवुड के ‘खिलाड़ी कुमार’ की लोकप्रियता बरकरार बॉलीवुड अभिनेता Akshay Kumar एक बार फिर चर्चा… Read More
एलन मस्क की संपत्ति पर दुनिया की नजर दुनिया के सबसे चर्चित उद्योगपतियों में से… Read More
शतरंज जगत का बड़ा नाम हैं हिकारू नाकामुरा दुनिया के सबसे लोकप्रिय और सफल शतरंज… Read More
भारतीय खेल जगत को लगा बड़ा झटका भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज, एशियाई खेलों के स्वर्ण… Read More
बिग बॉस 20 को लेकर फैंस में बढ़ा उत्साह टेलीविजन के सबसे चर्चित रियलिटी शो… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment