Categories: News-Headlines

प्रमुख रक्षा अध्यक्ष जनरल बिपिन रावत का आज शाम नई दिल्ली में पूरे सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा

प्रमुख रक्षा अध्‍यक्ष जनरल बिपिन रावत और उनकी पत्नी मधुलिका रावत का आज शाम दिल्‍ली छावनी के श्‍मशान में अंतिम संस्‍कार किया जाएगा। जनरल रावत का अंतिम संस्‍कार पूरे सैन्‍य सम्‍मान के साथ किया जाएगा।

जनरल रावत की अंतिम यात्रा दिन में 2 बजे के बाद कामराज मार्ग से शुरू होकर बराड़ स्‍क्‍वायर पहुंचेगी। आम लोग आज सुबह 11 बजे से दोपहर साढ़े 12 बजे तक जनरल बिपिन रावत को उनके आवास पर श्रद्धांजलि दे सकते हैं। सैन्यकर्मी साढ़े 12 बजे से डेढ़ बजे के बीच श्रद्धांजलि दे सकेंगे। जनरल रावत और अन्‍य सैन्‍यकर्मियों के पार्थिव शरीर कल सुलूर से वायु सेना के विमान से दिल्ली के पालम हवाई अड्डे लाए गए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और राष्‍ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल और केंद्रीय मंत्री स्‍मृति ईरानी ने पालम हवाई अड्डे पर जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी और रक्षा कर्मियों को श्रद्धां‍जलि अर्पित की। थल सेनाध्यक्ष, नौसेना अध्‍यक्ष और वायु सेना प्रमुख ने भी दिवंगतजनों को श्रद्धांजलि अर्पित की। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जनरल बिपिन रावत और सशस्त्र बलों के अन्य जवानों के शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात की।

तमिलनाडु में हेलिकॉप्टर दुर्घटना में बचे ग्रुप कैप्‍टन वरुण सिंह को बेंगलुरू में वायु सेना कमान अस्‍पताल भेजा गया है।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने संसद को बताया कि हेलीकॉप्‍टर दुर्घटना की जांच के आदेश दे दिये गये हैं। एयर मार्शल मानवेंद्र सिंह की अध्यक्षता में जांच दल में तीनों सेनाओं के विशेषज्ञ शामिल हैं। कल संसद के दोनों सदनों में बयान में रक्षामंत्री ने कहा कि ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह को बचाने के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। श्री सिंह ने बताया कि इस दुर्घटना में 13 लोगों की मृत्‍यु हुई।

जिन लोगों की दुर्भाग्यपूर्ण मौतें हुईं, उनमें चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ और उनकी धर्मपत्नी श्रीमती मधुलिका रावत, उनके रक्षा सलाहकार ब्रिगेडियर लखविंदर सिंह लिड्डर, स्टाफ ऑफिसर लेफ्टिनेंट कर्नल हरजिंदर सिंह और एयर फोर्स हेलीकॉप्टर क्रू समेत आर्म्ड फोर्सेस के अन्य नौ लोग शामिल हैं। उनके नाम हैं- विंग कमांडर पृथ्वी सिंह चौहान, स्क्वाड्रन लीडर कुलदीप सिंह, जूनियर वारंट ऑफिसर राणा प्रताप दास, जूनियर वारंट ऑफिसर अरक्कल प्रदीप, हरविंदर सतपाल राय, नायक गुरसेवक सिंह, नायक जितेंद्र कुमार, लांस नायक विवेक कुमार, लांस नायक बी साई तेजा।

Leave a Comment

Recent Posts

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

14 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

18 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

18 hours ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

19 hours ago

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग तेज

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More

2 days ago

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को झटका

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More

2 days ago

This website uses cookies.