Categories: News-Headlines

कर्नाटक विधान परिषद की 25 सीटों के चुनाव के लिए मतदान जारी

कर्नाटक विधान परिषद की 25 सीटों के द्विवार्षिक चुनाव के लिए 20 स्‍थानीय निकायों में मतदान शुरू हो गया है। आज सुबह आठ बजे शुरू हुआ मतदान शाम चार बजे तक चलेगा। बीस स्‍थानीय निकायों के निर्वाचन क्षेत्रों में वोट डाले जा रहे हैं।

चुनाव मैदान में 90 उम्‍मीदवार हैं। भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस 20-20 और जनता दल सेक्‍यूलर छह सीटों पर चुनाव लड़ रही है। 33 निर्दलीय उम्‍मीदवार भी चुनाव लड़ रहे हैं। वोटों की गिनती 14 दिसम्‍बर को होगी।

इस चुनाव में एमएलए, एमपी, ग्राम पंचायत सदस्‍य और अन्‍य निर्दलीय वोटर्स होंगे। इस बार जिला और तालुक पंचायत के सदस्‍य ना होने पर उनका मतदान नहीं होगा। जनवरी पांच तारीख को जिन काउंसिल सदस्‍यों की अवधि समाप्‍त हो रही है उनमें से चौदह कांग्रेस, सात बीजेपी और चार जेडीएस के हैं। अभी विधान परिषद में बीजेपी के 32 सदस्‍य, कांग्रेस के 29 और जेडीएस के 12 सदस्‍य हैं।

Leave a Comment

Recent Posts

1 जून से 30 जून तक देशभर में चलेगा “खेत बचाओ अभियान”

केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More

7 hours ago

गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में सीमा संबंधी विषयों पर बैठक की अध्यक्षता की

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में भारत-पाकिस्तान सीमा (IPB) से लगे… Read More

7 hours ago

JEE Advanced 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवारों के लिए रैंक, स्कोर और कटऑफ से जुड़ी अहम जानकारी सामने आई।

JEE Advanced 2026 Result: रिजल्ट, रैंक और कटऑफ को लेकर बड़ी अपडेट देश की सबसे… Read More

8 hours ago

This website uses cookies.