Categories: News-Headlines

प्रधानमंत्री मोदी 7 सितंबर को शिक्षक पर्व के पहले सम्मेलन को संबोधित करेंगे, शिक्षा क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण पहलों का भी शुभारंभ करेंगे

प्रधानमंत्री मोदी 7 सितंबर को शिक्षक पर्व के पहले सम्मेलन को संबोधित करेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 7 सितंबर को सुबह 10:30 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शिक्षक पर्व के पहले सम्मेलन को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम के दौरान शिक्षा क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण पहलों का भी शुभारंभ करेंगे।

प्रधानमंत्री भारतीय सांकेतिक भाषा शब्दकोश (श्रवण बाधितों के लिए ऑडियो और अंतर्निहित पाठ सांकेतिक भाषा वीडियो, ज्ञान के सार्वभौमिक डिजाइन के अनुरूप), बोलने वाली किताबें (टॉकिंग बुक्स, नेत्रहीनों के लिए ऑडियो किताबें), सीबीएसईकी स्कूल गुणवत्ता आश्वासन और आकलन रूपरेखा,निपुणभारतके लिए ‘निष्ठा’ शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम और विद्यांजलि पोर्टल (विद्यालय के विकास के लिए शिक्षा स्वयंसेवकों/ दाताओं/ सीएसआर योगदानकर्ताओं की सुविधा के लिए) का शुभारंभ करेंगे।

‘शिक्षक पर्व-2021’ का विषय “गुणवत्ता और सतत विद्यालय: भारत में विद्यालयों से ज्ञान प्राप्ति” है। यह सम्मलेन न केवल सभी स्तरों पर शिक्षा की निरंतरता सुनिश्चित करने, बल्कि देश भर के स्कूलों में गुणवत्ता, समावेशी प्रथाओं और स्थायित्व में सुधार के लिए नवीन तौर-तरीकों को प्रोत्साहित करेगा।

कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय शिक्षा मंत्री और केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री भी उपस्थित रहेंगे।

Leave a Comment

Recent Posts

युद्ध के 3-महीनों में रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंचा रुपया:जानें- इसका आपके डेली खर्चों, निवेश, ट्रेवल और EMI पर क्या असर पड़ता है?

अमेरिका-ईरान युद्ध के चलते भारतीय रुपए पर दबाव लगातार बढ़ता जा रहा है। सोमवार को… Read More

1 hour ago

अकाली दल 00, BJP 1 या 2, कांग्रेस भी सिंगल डिजिट… भगवंत मान ने लिखकर दिया 2027 में किसे कितनी सीटें

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने NDTV की 'नवा पंजाब समिट' में बताया है कि… Read More

1 hour ago

19 साल छोटे बॉयफ्रेंड के साथ एक बार फिर दिखाई दीं मलाइका अरोड़ा, बेटे अरहान भी आए नजर

मलाइका और हर्ष एक बार फिर साथ देखा गया, जिसके बाद इनके रिश्ते की चर्चाएं… Read More

1 hour ago

राघव चड्ढा पर भगवंत मान ने क्यों सुनाई कल्याण सिंह की कहानी, उमा भारती का भी किया जिक्र

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राघव चड्ढा पर निशाना साधते हुए कल्याण सिंह और… Read More

1 hour ago

SSC GD परीक्षा के दौरान केंद्र पर क्षमता से 3 गुना अभ्यर्थियों के बुलाए जाने से बिगड़े हालात, Exam रद्द

SSC GD Exam Cancel Notice 2026: कानपुर के महाराजपुर स्थित श्रीमती रामकली इकबाल बहादुर ऑनलाइन… Read More

1 hour ago

सलमान खान को अपनी बकरी बेचना चाहता है किसान, इस खूबी के चलते लाखों में पहुंच चुकी है कीमत

सलमान खान की देशभर में बड़ी फैन फॉलोइंग है और ईद के समय उनका नाम… Read More

2 hours ago

This website uses cookies.