केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने प्लॉट नंबर 4, 5 और 6, इन्फैंट्री रोड, बेंगलुरू में आयकर विभाग के कार्यालय भवन की आधारशिला रखी। माननीया मंत्री ने इस स्थल पर शिलान्यास पट्टिका का भी अनावरण किया। पी. सी. मोहन, माननीय सांसद, बेंगलुरू सेंट्रल निर्वाचन क्षेत्र भी इस अवसर पर उपस्थित थे। शिलान्यास समारोह में तरुण बजाज, सचिव, राजस्व, भारत सरकार; जे.बी. महापात्रा, अध्यक्ष, सीबीडीटी; और एम. अजीत कुमार, अध्यक्ष, सीबीआईसी भी शामिल हुए। आयकर विभाग के नए कार्यालय भवन में भूतल के अलावा 18 मंजिल और एक बेसमेंट पार्किंग होगी।
यह भवन कुछ इस तरह से होगा जिसमें सूर्य की अधिकतम रोशनी आ सकेगी और यह गृह रेटिंग IV के अनुरूप होगा। इस भवन में बिजली उत्पादन के लिए सौर पैनलों की व्यवस्था होगी, और यह वर्षा जल संचयन प्रणाली के साथ युक्त होगा। फिर से इस्तेमाल में लाए जा सकने वाले जल का उपयोग बागवानी और दोहरी नलसाजी या पाइपलाइन प्रणाली में किया जाएगा। इसमें चुंबकीय फिल्टर और यूवी-रे रोगाणुनाशक से युक्त केंद्रीकृत वायु सफाई प्रणाली होगी। इस भवन का निर्माण बेंगलुरू प्रोजेक्ट सर्किल, सीपीडब्ल्यूडी द्वारा किया जाएगा।
इस अत्याधुनिक भवन में प्राथमिकता के आधार पर जन शिकायतों का निराकरण करने के लिए विशेष जनसंपर्क कार्यालय और करदाताओं के लिए प्रतीक्षालय शामिल हैं। इसमें परेशानी मुक्त करदाता सेवाएं प्रदान करने के लिए ‘आयकर सेवा केंद्र’ भी है। बिल्कुल मध्य में स्थित यह कार्यालय भवन करदाताओं के अनुकूल है। इस भवन का डिजाइन और विशेष जगहों का आवंटन कुछ इस तरह से किया गया है जिससे आयकर विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को अपने कामकाज के लिए एकदम अनुकूल माहौल मिलेगा।
वैभव सूर्यवंशी का खुलासा: विंबलडन फाइनल देखने के लिए अभिषेक शर्मा ने दिलाए कपड़े भारतीय… Read More
YouTuber Sourav Joshi का दावा- E20 पेट्रोल से Mercedes की माइलेज घटी, कंपनी ने दी… Read More
India White-Ball Series: चोटिल खिलाड़ियों की जगह Prince Yadav और Ravi Bishnoi को मिला मौका… Read More
CSK ने Stephen Fleming से 18 साल पुराना नाता तोड़ा, चेन्नई सुपर किंग्स के सुनहरे… Read More
उत्तर प्रदेश तबादला: प्रशासनिक फेरबदल में कई अधिकारियों का ट्रांसफर, जानें क्या है पूरा मामला… Read More
Steel Ball Run: JoJo's Bizarre Adventure Stage 2 की रिलीज डेट आई सामने, सितंबर में… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment