विदेश मंत्री डॉक्टर एस. जयशंकर ने कहा है कि डेनमार्क के साथ भारत का संबंध अलग तरह है। यह एकमात्र देश है जिसके साथ भारत की हरित रणनीतिक साझेदारी है। उन्होंने कहा कि दोनों देश पर्यावरण को नुकसान पहुंचाए बिना प्रगति के रास्ते पर बढ़ना चाहते हैं।
डॉक्टर एस. जयशंकर डेनमार्क के विदेश मंत्री जेप्पे कोफोड के साथ भारत-डेनमार्क संयुक्त आयोग की चौथी बैठक की सह-अध्यक्षता करने के बाद बोल रहे थे। वे तीन यूरोपीय देशों – स्लोवेनिया, क्रोएशिया और डेनमार्क की चार दिवसीय यात्रा के अंतिम चरण में डेनमार्क में थे। विदेश मंत्री ने बताया कि इससे पहले संयुक्त आयोग में दोनों देशों के 10 कार्य समूह थे और इस बार इसमें ग्यारहवें समूह को जोड़ा गया है, जो स्वास्थ्य के बारे में है।
विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा कि डेनमार्क की लगभग 200 कंपनियां भारत में काम कर रही हैं और बड़ी संख्या में भारतीय कंपनियां भी डेनमार्क में मौजूद हैं। दोनों विदेश मंत्रियों ने द्विपक्षीय सहयोग और यूरोपीय संघ के साथ व्यापार-निवेश समझौतों को आगे बढ़ाने पर भी चर्चा की।
वैभव सूर्यवंशी का खुलासा: विंबलडन फाइनल देखने के लिए अभिषेक शर्मा ने दिलाए कपड़े भारतीय… Read More
YouTuber Sourav Joshi का दावा- E20 पेट्रोल से Mercedes की माइलेज घटी, कंपनी ने दी… Read More
India White-Ball Series: चोटिल खिलाड़ियों की जगह Prince Yadav और Ravi Bishnoi को मिला मौका… Read More
CSK ने Stephen Fleming से 18 साल पुराना नाता तोड़ा, चेन्नई सुपर किंग्स के सुनहरे… Read More
उत्तर प्रदेश तबादला: प्रशासनिक फेरबदल में कई अधिकारियों का ट्रांसफर, जानें क्या है पूरा मामला… Read More
Steel Ball Run: JoJo's Bizarre Adventure Stage 2 की रिलीज डेट आई सामने, सितंबर में… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment