Categories: News-Headlines

अफगानिस्‍तान की राजधानी काबुल में दर्जनों महिलाओं ने अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया

अफगानिस्‍तान की राजधानी काबुल में कल दर्जनों महिलाओं ने काम करने के अपने अधिकार, भावी सरकार में अपनी भूमिका और तालिबान के साथ बातचीत में शामिल होने की मांग करते हुए प्रदर्शन किया।

50 महिलाओं ने राष्‍ट्रपति भवन की ओर बढ़ते हुए विरोध प्रदर्शन की शुरूआत की। तालिबान ने उन्‍हें तितर-बितर करने के लिए मिर्च के स्‍प्रे और आंसू गैस का इस्‍तेमाल किया। तालिबान के नेतृत्‍व में बनने वाली सरकार में अपने अधिकारों की मांग करते हुए महिलाओं ने काबुल और पश्चिमी शहर हैरात में कम से कम चार बार विरोध प्रदर्शन किया है।

महिलाओं की भीड़ को तालिबान ने चारों ओर से घेरा हुआ था। महिलाओं को एक-एक कर अपने घर जाने को कहा गया। प्रदर्शन में भाग लेने वाली एक महिला ने बताया कि यह प्रदर्शन तालिबान के वरिष्‍ठ नेता शेर मोहम्‍मद अब्‍बास स्‍तानिकज़ई के हाल के बयान के विरोध में हो रहा है। उन्‍होंने एक भेंटवार्ता में कहा था कि तालिबान के नेतृत्‍व में बनने वाली सरकार में उच्‍च पदों पर महिलाओं की कोई भूमिका नहीं होगी।

Leave a Comment

Recent Posts

वैभव सूर्यवंशी ने बताया किसने दिलाए विंबलडन फाइनल के लिए कपड़े, अभिषेक शर्मा का नाम लिया

वैभव सूर्यवंशी का खुलासा: विंबलडन फाइनल देखने के लिए अभिषेक शर्मा ने दिलाए कपड़े भारतीय… Read More

5 hours ago

YouTuber Sourav Joshi ने E20 पेट्रोल पर उठाए सवाल, Mercedes-Benz ने जारी की सफाई

YouTuber Sourav Joshi का दावा- E20 पेट्रोल से Mercedes की माइलेज घटी, कंपनी ने दी… Read More

5 hours ago

CSK और Stephen Fleming की 18 साल पुरानी साझेदारी खत्म, IPL के सफल युग का हुआ अंत

CSK ने Stephen Fleming से 18 साल पुराना नाता तोड़ा, चेन्नई सुपर किंग्स के सुनहरे… Read More

6 hours ago

उत्तर प्रदेश में बड़े पैमाने पर तबादले, कई अधिकारियों का ट्रांसफर; पूरी सूची और वजह जानें

उत्तर प्रदेश तबादला: प्रशासनिक फेरबदल में कई अधिकारियों का ट्रांसफर, जानें क्या है पूरा मामला… Read More

6 hours ago

Steel Ball Run: JoJo’s Bizarre Adventure Stage 2 सितंबर में होगी रिलीज, नई रिलीज डेट का ऐलान

Steel Ball Run: JoJo's Bizarre Adventure Stage 2 की रिलीज डेट आई सामने, सितंबर में… Read More

6 hours ago

This website uses cookies.