Categories: News-Headlines

ईरान के राष्‍ट्रपति ने कहा-2015 के परमाणु समझौते को पुन: लागू करने के लिए विश्‍व शक्तियों से बातचीत के लिए तैयार

ईरान के राष्‍ट्रपति इब्राहिम रईसी ने कहा है कि उनका देश अपनी 2015 की परमाणु संधि फिर लागू करने के बारे में विश्‍व की शक्तियों से बात करने को तैयार है, लेकिन इसके लिए पश्चिमी देशों का दबाव नहीं होना चाहिए। ईरान इसलिए वार्ता करना चाहता है ताकि अमरीका उस पर लगे प्रतिबंध हटा ले।

ईरान में चुनावों के कारण बातचीत में रूकावट आने के बाद अब फ्रांस और जर्मनी ने ईरान से फिर वार्ता करने को कहा है। फ्रांस का कहना है कि ईरान के बढ़ते परमाणु कार्यक्रम को देखते हुए पश्चिमी देशों की चिंता के कारण वार्ता तुरंत फिर शुरू होनी चाहिए।

पिछले महीने जारी संयुक्‍त राष्‍ट्र परमाणु निगरानी एजेंसी की रिपोर्ट में कहा गया था कि ईरान ने पहली बार बीस प्रतिशत शुद्धता वाले संशोधित यूरेनियम धातु का उत्‍पादन किया है। इसी कारण फ्रांस, जर्मनी और ब्रिटेन ने विरोध में आवाज उठायी थी। उधर, ईरान का कहना है कि उसका परमाणु कार्यक्रम शांतिपूर्ण उद्देश्‍यों के लिए है और उसने संयुक्‍त राष्‍ट्र निगरानी एजेंसी को सूचित कर दिया है कि अगर अमरीका उस पर लगे प्रतिबंध हटा ले और संधिवार्ता फिर शुरू करने पर राजी हो तो वह 2015 की संधि से हटकर किये गये कार्यक्रम रोक देगा।

Leave a Comment

Recent Posts

वैभव सूर्यवंशी ने बताया किसने दिलाए विंबलडन फाइनल के लिए कपड़े, अभिषेक शर्मा का नाम लिया

वैभव सूर्यवंशी का खुलासा: विंबलडन फाइनल देखने के लिए अभिषेक शर्मा ने दिलाए कपड़े भारतीय… Read More

10 hours ago

YouTuber Sourav Joshi ने E20 पेट्रोल पर उठाए सवाल, Mercedes-Benz ने जारी की सफाई

YouTuber Sourav Joshi का दावा- E20 पेट्रोल से Mercedes की माइलेज घटी, कंपनी ने दी… Read More

10 hours ago

CSK और Stephen Fleming की 18 साल पुरानी साझेदारी खत्म, IPL के सफल युग का हुआ अंत

CSK ने Stephen Fleming से 18 साल पुराना नाता तोड़ा, चेन्नई सुपर किंग्स के सुनहरे… Read More

10 hours ago

उत्तर प्रदेश में बड़े पैमाने पर तबादले, कई अधिकारियों का ट्रांसफर; पूरी सूची और वजह जानें

उत्तर प्रदेश तबादला: प्रशासनिक फेरबदल में कई अधिकारियों का ट्रांसफर, जानें क्या है पूरा मामला… Read More

10 hours ago

Steel Ball Run: JoJo’s Bizarre Adventure Stage 2 सितंबर में होगी रिलीज, नई रिलीज डेट का ऐलान

Steel Ball Run: JoJo's Bizarre Adventure Stage 2 की रिलीज डेट आई सामने, सितंबर में… Read More

11 hours ago

This website uses cookies.