Categories: News-Headlines

उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने आज गोरखपुर में स्‍वच्‍छता अभियान का शुभारंभ किया

उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने आज गोरखपुर में साफ-सफाई और स्‍वच्‍छता अभियान का शुभारंभ किया। बारिश के कारण होने वाले संचारी रोगों की रोकथाम के उद्देश्‍य से चलाये जा रहे इस अभियान में फॉगिंग और स्‍वच्‍छता पर जोर दिया जायेगा। राज्‍य के कई जिलों में संक्रामक बीमारियां फैल रही हैं।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घोषणा की, आपदा के कारण किसी की मृत्यु होती है तो मृतक के परिवार को 4 लाख रुपए की राशि, आपदा में डूबने और जहरीले जीव और जानवर के काटने से किसी की मृत्यु होती है तो उस परिवार के लिए 4 लाख रुपए की सहायता का प्रावधान भी किया गया है। बाढ़ और भारी बारिश के कारण पक्का मकान ढह गया है तो उस परिवार को 95 हजार रुपए की राशि दी जाएगी। बाढ़ के पानी के चपेट में आकर मकान नष्ट हो गया तो मुख्यमंत्री आवास योजना के अंतर्गत मकान उपलब्ध कराया जाएगा। कोई भी पीड़ित खुद को असहाय महसूस ना करे।

इस अवसर पर मुख्‍यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने हमें स्‍वच्‍छता का मंत्र दिया है और सफाई कर्मचारियों का सम्‍मान किया जाना चाहिए क्‍योंकि उनके प्रयासों से ही हम सब स्‍वस्‍थ रह पा रहे हैं। उन्‍होंने बताया कि सरकार राज्‍य के पूर्वी भागों में बाढ़ से निपटने के लिए युद्धस्‍तर पर बचाव और राहत कार्य चला रही है और लोगों को राशन तथा अन्‍य सामान सहित हरसंभव सहायता पहुंचाई जा रही है। मुख्‍यमंत्री योगी ने कहा कि नगरनिगम, विकास प्राधिकरण और सार्वजनिक निर्माण विभाग से निचले इलाकों में भरा पानी निकालने के लिए तालमेल से काम करने को कहा है।

मुख्‍यमंत्री योगी ने शिक्षक दिवस पर सभी शिक्षकों को बधाई दी और कहा कि समाज को शिक्षा देने वाला हर व्‍यक्ति शिक्षक होता है और स्‍वच्‍छता अभियान भी शिक्षक दिवस के रूप में चलाया जाना चाहिए। उन्‍होंने लोगों से अपील की कि वे पीने का साफ पानी ही इस्‍तेमाल करें ताकि कोई बीमारी न फैले।

Leave a Comment

Recent Posts

वैभव सूर्यवंशी ने बताया किसने दिलाए विंबलडन फाइनल के लिए कपड़े, अभिषेक शर्मा का नाम लिया

वैभव सूर्यवंशी का खुलासा: विंबलडन फाइनल देखने के लिए अभिषेक शर्मा ने दिलाए कपड़े भारतीय… Read More

12 hours ago

YouTuber Sourav Joshi ने E20 पेट्रोल पर उठाए सवाल, Mercedes-Benz ने जारी की सफाई

YouTuber Sourav Joshi का दावा- E20 पेट्रोल से Mercedes की माइलेज घटी, कंपनी ने दी… Read More

12 hours ago

CSK और Stephen Fleming की 18 साल पुरानी साझेदारी खत्म, IPL के सफल युग का हुआ अंत

CSK ने Stephen Fleming से 18 साल पुराना नाता तोड़ा, चेन्नई सुपर किंग्स के सुनहरे… Read More

13 hours ago

उत्तर प्रदेश में बड़े पैमाने पर तबादले, कई अधिकारियों का ट्रांसफर; पूरी सूची और वजह जानें

उत्तर प्रदेश तबादला: प्रशासनिक फेरबदल में कई अधिकारियों का ट्रांसफर, जानें क्या है पूरा मामला… Read More

13 hours ago

Steel Ball Run: JoJo’s Bizarre Adventure Stage 2 सितंबर में होगी रिलीज, नई रिलीज डेट का ऐलान

Steel Ball Run: JoJo's Bizarre Adventure Stage 2 की रिलीज डेट आई सामने, सितंबर में… Read More

13 hours ago

This website uses cookies.