प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 4 जुलाई को सुबह 10:30 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए आंध्र प्रदेश के पुट्टपर्थी में साईं हीरा ग्लोबल कन्वेंशन सेंटर का उद्घाटन करेंगे। इस उद्घाटन समारोह में दुनिया भर के प्रमुख गणमान्य व्यक्ति और श्रद्धालु मौजूद रहेंगे।
श्री सत्य साईं सेंट्रल ट्रस्ट ने पुट्टपर्थी स्थित प्रशांति निलयम में एक नई सुविधा, साईं हीरा ग्लोबल कन्वेंशन सेंटर का निर्माण किया है। प्रशांति निलयम श्री सत्य साईं बाबा का मुख्य आश्रम है। समाजसेवी रयुको हीरा द्वारा प्रदत्त यह कन्वेंशन सेंटर सांस्कृतिक आदान-प्रदान, आध्यात्मिकता और वैश्विक सद्भाव को बढ़ावा देने वाले दृष्टिकोण का एक प्रमाण है। यह विविध पृष्ठभूमि वाले लोगों को एक साथ आने, आपस में जुड़ने और श्री सत्य साईं बाबा की शिक्षाओं के बारे में जानने हेतु एक उपयुक्त वातावरण प्रदान करता है। इसकी विश्वस्तरीय सुविधाएं एवं अवसंरचना सम्मेलनों, सेमिनारों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन को सुविधाजनक बनायेंगी, जिससे जीवन के सभी क्षेत्रों से जुड़े लोगों के बीच आपसी संवाद एवं समझ को बढ़ावा मिलेगा। इस विशाल परिसर में ध्यान कक्ष, शांत उद्यान और आवासीय सुविधाएं भी उपलब्ध हैं।
जो रूट ने रचा इतिहास! इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज ने फिर दिखाई क्लास लंदन: इंग्लैंड… Read More
GTA 6: गेमिंग दुनिया के सबसे बड़े लॉन्च का इंतजार, जानिए अब तक क्या-क्या सामने… Read More
ICAI Result 2026: सीए छात्रों का इंतजार खत्म, जल्द जारी हो सकता है परीक्षा परिणाम… Read More
2026 Kawasaki Ninja 500 भारत में लॉन्च, कीमत ₹5.76 लाख; मिला नया रंग और E20… Read More
FIFA Score: फीफा वर्ल्ड कप 2026 में रोमांच जारी, जानिए बड़े मैचों के स्कोर नई… Read More
कौन हैं रेनाटो वेइगा? पुर्तगाल के उभरते फुटबॉल स्टार पर दुनिया की नजर नई दिल्ली:… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment