Categories: News-Headlines

केंद्रीय कृषि मंत्री तोमर और ऑस्ट्रेलिया के कृषि, मत्स्य पालन और वानिकी मंत्री, सीनेटर मरे वॉट के बीच आज नई दिल्ली में बैठक हुई

केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और ऑस्ट्रेलिया के कृषि, मत्स्य पालन और वानिकी मंत्री, सीनेटर मरे वॉट के बीच आज नई दिल्ली में बैठक हुई। इस दौरान, दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय कृषि संबंधों को गहरा करने के अवसरों पर चर्चा की गई।

दोनों मंत्रियों ने, दोनों पक्षों के बाजार पहुंच संबंधी मुद्दों के समाधान में तकनीकी टीमों के विचार-विमर्श पर संतोष व्यक्त किया। दोनों मंत्री कृषि सहयोग के लिए प्राथमिकता वाले क्षेत्रों को तय करने और आगे बढ़ने के लिए वर्ष 2023 में भारत-ऑस्ट्रेलिया संयुक्त कृषि कार्य समूह की अगली बैठक बुलाने पर भी सहमत हुए। दोनों देशों के प्रधानमंत्रियों के दृष्टिकोण व नेतृत्व का उल्लेख करते हुए, मंत्रियों ने दोनों देशों के किसानों के लाभ के लिए एक-दूसरे से सीखकर कृषि क्षेत्र में मिलकर काम करने की प्रतिबद्धता दोहराई।

ऑस्ट्रेलियाई मंत्री 2 से 5 जुलाई 2023 तक भारत की आधिकारिक यात्रा पर हैं। प्रारंभ में, ऑस्ट्रेलियाई प्रतिनिधिमंडल का स्वागत करते हुए केंद्रीय मंत्री तोमर ने ऑस्ट्रेलिया के साथ प्रगाढ़ संबंधों और विशेष रूप से कृषि क्षेत्रों में बढ़ते व्यापार संबंधों का उल्लेख किया। उन्होंने भारत दौरे के लिए समय निकालने हेतु ऑस्ट्रेलियाई मंत्री को धन्यवाद दिया, क्योंकि ऑस्ट्रेलियाई मंत्री अपनी संसदीय प्रतिबद्धताओं के कारण हैदराबाद में जी-20 कृषि मंत्रियों की बैठक में शामिल नहीं हो पाए थे। उन्होंने जी-20 विचार-विमर्श के दौरान और विशेष रूप से “अंतर्राष्ट्रीय मिलेट एवं अन्य प्राचीन अनाज अनुसंधान पहल (महर्षि)” के समर्थन के लिए ऑस्ट्रेलिया को धन्यवाद दिया।

ऑस्ट्रेलियाई मंत्री वॉट ने जी-20 कृषि मंत्रियों की बैठक की सफलतापूर्वक मेजबानी करने के लिए कृषि मंत्री तोमर को बधाई दी और जी-20 कृषि मंत्रियों की बैठक में शामिल न हो पाने के लिए खेद व्यक्त किया। उन्होंने दोनों देशों के बीच बढ़ते कृषि व्यापार संबंधों की सराहना की और अन्य क्षेत्रों में भी सहयोग का विस्तार करने की इच्छा व्यक्त की।

Leave a Comment

Recent Posts

जो रूट ने रचा इतिहास! इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज ने फिर दिखाई क्लास

जो रूट ने रचा इतिहास! इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज ने फिर दिखाई क्लास लंदन: इंग्लैंड… Read More

13 hours ago

GTA 6: गेमिंग दुनिया के सबसे बड़े लॉन्च का इंतजार, जानिए अब तक क्या-क्या सामने आया

GTA 6: गेमिंग दुनिया के सबसे बड़े लॉन्च का इंतजार, जानिए अब तक क्या-क्या सामने… Read More

21 hours ago

ICAI Result 2026: सीए छात्रों का इंतजार खत्म, जल्द जारी हो सकता है परीक्षा परिणाम

ICAI Result 2026: सीए छात्रों का इंतजार खत्म, जल्द जारी हो सकता है परीक्षा परिणाम… Read More

1 day ago

2026 Kawasaki Ninja 500 भारत में लॉन्च, कीमत ₹5.76 लाख; मिला नया रंग और E20 अपडेट

2026 Kawasaki Ninja 500 भारत में लॉन्च, कीमत ₹5.76 लाख; मिला नया रंग और E20… Read More

1 day ago

FIFA Score: फीफा वर्ल्ड कप 2026 में रोमांच जारी, जानिए बड़े मैचों के स्कोर

FIFA Score: फीफा वर्ल्ड कप 2026 में रोमांच जारी, जानिए बड़े मैचों के स्कोर नई… Read More

2 days ago

कौन हैं रेनाटो वेइगा? पुर्तगाल के उभरते फुटबॉल स्टार पर दुनिया की नजर

कौन हैं रेनाटो वेइगा? पुर्तगाल के उभरते फुटबॉल स्टार पर दुनिया की नजर नई दिल्ली:… Read More

2 days ago

This website uses cookies.