प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 मई को जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा के निमंत्रण पर तोक्यो में क्वाड नेताओँ के शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन, ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन और जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने आज नई दिल्ली में कहा कि यह बैठक पिछले वर्ष मार्च में वर्चुअल माध्यम से पहली आभासी बैठक के बाद क्वाड नेताओं की चौथी मुलाकात है। उन्होंने कहा कि आगामी क्वाड शिखर सम्मेलन नेताओं को हिंद-प्रशांत क्षेत्र में विकास और आपसी हित और मौजूदा वैश्विक मुद्दों के बारे में विचार विमर्श करेंगे। वे क्वाड पहल और कार्य समूहों की प्रगति की समीक्षा करेंगे, सहयोग के नए क्षेत्रों की पहचान करेंगे और भविष्य के सहयोग के लिए रणनीतिक मार्गदर्शन प्रदान करेंगे।
प्रधानमंत्री मोदी जापान के प्रधानमंत्री के साथ द्विपक्षीय बैठक भी करेंगे। बैठक में दोनों नेता इस वर्ष मार्च में नई दिल्ली में हुए 14वें भारत जापान वार्षिक शिखर सम्मेलन से आगे की बातचीत करेंगे।
यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री मोदी जापानी व्यापार जगत के प्रतिनिधियों के साथ व्यापारिक कार्यक्रमों में भाग लेंगे। प्रधानमंत्री मोदी जापान में भारतीय समुदाय को भी संबोधित करेंगे और उनसे बातचीत करेंगे। प्रधानमंत्री अमरीका के राष्ट्रपति जो बाइडेन के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे। इसमें भारत-अमरीका रणनीतिक साझेदारी की समीक्षा की आशा है। दोनों नेता साझा हितों के क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर विचार-विमर्श भी करेंगे।
प्रधानमंत्री मोदी की ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री के साथ भी द्विपक्षीय वार्ता की भी संभावना है। 21 मई को ऑस्ट्रेलिया में चुनाव होने हैं। दोनों नेता भारत-ऑस्ट्रेलिया व्यापक रणनीतिक साझेदारी की समीक्षा करेंगे और वैश्विक और क्षेत्रीय विकास पर विचारों का आदान-प्रदान करेंगे।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment