स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने कहा है कि भारत ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और डिजिटल उपकरण के उपयोग से कोविड के साथ तपेदिक के ‘दो-दिशाओं का परीक्षण’, जैसी नई पहल शुरू की है। इस प्रकार भारत ने क्षय रोग उन्मूलन गतिविधियों को बढ़ाने के लिए आपदा को अवसर में बदला है। मनसुख मांडविया ने तपेदिक को रोकने की साझेदारी बोर्ड की 35वीं बैठक को वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से संबोधित किया। उन्होंने कहा कि ‘टीबी वाले लोगों को अपनाएं’ पहल इस वर्ष शुरू की जाएगी। यह पहल उद्योगों, संगठनों, राजनीतिक दलों और लोगों को आगे आकर तपेदिक से संक्रमित और उनके परिवार को अपनाने, पोषण और सामाजिक सहायता प्रदान करने का आह्वान करेगी। डॉक्टर मांडविया ने घोषणा की कि इस वर्ष के अंत में, सरकार एक नया स्वीकृत ‘भारत में निर्मित’ टीबी संक्रमण त्वचा परीक्षण ‘सी-टीबी’ उपकरण पेश करेगी।
आज विश्व धरोहर दिवस है। यह दिन सांस्कृतिक और प्राकृतिक विरासत की विविधता, संवेदनशीलता और… Read More
ब्रॉडकास्ट इंजीनियरिंग कंसल्टेंट्स इंडिया लिमिटेड (बेसिल) ने उन्नत प्रौद्योगिकियों, डिजिटल परिवर्तन और क्षमता विकास के… Read More
केंद्र सरकार ने किसानों के हित में एक महत्वपूर्ण और राहतभरा निर्णय लेते हुए उत्तर… Read More
अमेरिका ने रूस से पेट्रोलियम उत्पाद खरीदने संबंधी, छूट को एक महीने के लिए बढ़ा… Read More
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज कृषि क्षेत्र की वर्तमान स्थिति तथा आगामी… Read More
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में आज केंद्रीय मंत्रिमंडल ने घरेलू बीमा पूल के निर्माण… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment