प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 21 अप्रैल, 2025 को 17वें लोक सेवा दिवस पर देश के लोक सेवकों को संबोधित करेंगे।इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जिलों और केन्द्र/राज्य सरकारों में चिन्हित प्राथमिकता वाले कार्यक्रमों और नवाचारों के प्रभावी कार्यान्वयन के लिए लोक प्रशासन में उत्कृष्टता के लिए प्रधानमंत्री पुरस्कार प्रदान करेंगे।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी समग्र विकास और नवाचारों पर ई-पुस्तकों का विमोचन करेंगे। इन पुस्तकों में चिन्हित प्राथमिकता वाले कार्यक्रमों और नवाचारों के कार्यान्वयन की सफलता की गाथाएं हैं। पुरस्कार वितरण से पहले पुरस्कार विजेता पहलों पर एक फिल्म भी दिखाई जाएगी। यह 7वां अवसर होगा जब प्रधानमंत्री मोदी राष्ट्रीय लोक सेवा दिवस समारोह को संबोधित करेंगे।
लोक सेवा दिवस देश भर में लोक सेवकों के लिए नागरिकों के हित के लिए स्वयं को पुनः समर्पित करने तथा अपने कार्य में लोक सेवा और उत्कृष्टता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराने का अवसर है। यह तिथि उस दिन को याद करने के लिए चुनी गई थी जब सरदार वल्लभभाई पटेल ने 1947 में मेटकॉफ हाउस दिल्ली में प्रशासनिक सेवा अधिकारियों के परिवीक्षार्थियों को संबोधित किया था। लोक सेवा दिवस को मनाने के लिए, सरकार विज्ञान भवन, नई दिल्ली में एक दिवसीय लोक सेवा दिवस सम्मेलन का आयोजन कर रही है।
आम नागरिकों के कल्याण के लिए केंद्र और राज्य सरकारों के जिलों और संगठनों द्वारा किए गए असाधारण और अभिनव कार्यों को मान्यता देने के लिए लोक प्रशासन में उत्कृष्टता के लिए प्रधानमंत्री पुरस्कार योजना शुरू गई है। प्रधानमंत्री पुरस्कार योजना 2024 के लिए, लोक सेवा दिवस 2025 पर प्रदान किए जाने वाले पुरस्कारों के लिए निम्नलिखित प्राथमिकता वाले कार्यक्रमों की पहचान की गई है: (ए) श्रेणी 1 – जिलों का समग्र विकास (बी) श्रेणी 2- आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम (सी) श्रेणी 3 – नवाचार। व्यापक मूल्यांकन के बाद 1588 नामांकनों में से 14 पुरस्कार विजेताओं को लघु सूचीबद्ध किया गया है। प्रधानमंत्री पुरस्कार में: (i) ट्रॉफी, (ii) स्क्रॉल और (iii) सम्मानित जिले / संगठन को 20 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाती है। इसका उपयोग परियोजना / कार्यक्रम के कार्यान्वयन या लोक कल्याण के किसी भी क्षेत्र में संसाधनों की कमी को पूरा करने के लिए किया जाता है। *पुरस्कार समारोह के बाद मंत्रिमंडल सचिव डॉ टीवी सोमनाथन की अध्यक्षता में ‘‘लोक सेवा सुधार- चुनौतियां और अवसर’’ पर एक पूर्ण सत्र होगा। इस अवसर पर शहरी परिवहन को मजबूत करने, आयुष्मान भारत पीएम-जन आरोग्य योजना और आयुष्मान आरोग्य मंदिर के माध्यम से स्वस्थ भारत को बढ़ावा देने, मिशन सक्षम आंगनवाड़ी और पोषण 2.0 के माध्यम से महिलाओं और बच्चों के लिए पोषण को बढ़ावा देने, आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम पर चार अलग-अलग सत्र आयोजित किए जाएंगे।
आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय तथा विद्युत मंत्रालय के मंत्री मनोहर लाल शहरी परिवहन को सुदृढ़ बनाने पर सत्र की अध्यक्षता करेंगे, केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री तथा रसायन एवं उर्वरक मंत्री जगत प्रकाश नड्डा आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना और आयुष्मान आरोग्य मंदिर के माध्यम से स्वस्थ भारत को बढ़ावा देने पर सत्र की अध्यक्षता करेंगे जबकि केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी मिशन सक्षम आंगनवाड़ी और पोषण 2.0 के माध्यम से महिलाओं और बच्चों में पोषण को बढ़ावा देने पर सत्र की अध्यक्षता करेंगी। नीति आयोग के सीईओ बीवीआर सुब्रह्मण्यम आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम पर सत्र की अध्यक्षता करेंगे।
इस दिन भर चलने वाले कार्यक्रम में सचिव, अपर सचिव, संयुक्त सचिव, उप सचिव, सहायक सचिव सहित भारत सरकार के वरिष्ठ अधिकारी तथा मुख्य सचिव, अपर मुख्य सचिव, प्रधान सचिव और केन्द्रीय प्रशिक्षण संस्थानों के प्रमुख, रेजिडेंट कमिश्नर, केन्द्रीय सेवाओं के अधिकारी और जिला कलेक्टर सहित राज्य सरकारों के वरिष्ठ अधिकारी भाग लेंगे।
सियासी गलियारों में फिर चर्चा में मीनाक्षी नटराजन कांग्रेस की वरिष्ठ नेता Meenakshi Natarajan एक… Read More
करोड़ों की चोरी से मचा हड़कंप एक बड़े चोरी के मामले ने लोगों को हैरान… Read More
वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू को लेकर तेज हुई बहस भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारे वैभव… Read More
Bangladesh vs Australia सीरीज को लेकर बढ़ा उत्साह Bangladesh vs Australia मुकाबले को लेकर क्रिकेट… Read More
प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना क्या है? प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) भारत सरकार की एक महत्वपूर्ण सामाजिक… Read More
Portugal vs Chile मैच में छाए Cristiano Ronaldo Portugal vs Chile मुकाबले ने फुटबॉल फैंस… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment