Categories: News-Headlines

प्रधानमंत्री मोदी शनिवार को भारत मंडपम में देश में आकांक्षी ब्लॉकों के लिए सप्ताह भर चलने वाले विशिष्ट कार्यक्रम ‘संकल्प सप्ताह’ का शुभारंभ करेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 30 सितंबर, 2023 को सुबह 10 बजे भारत मंडपम, नई दिल्ली में देश में आकांक्षी ब्लॉकों के लिए सप्ताह भर चलने वाले विशिष्ट कार्यक्रम ‘संकल्प सप्ताह’ का शुभारंभ करेंगे।

‘संकल्प सप्ताह’ आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम (एबीपी) के प्रभावी कार्यान्वयन से जुड़ा है। राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम 7 जनवरी, 2023 को प्रधानमंत्री द्वारा लॉन्च किया गया था। इसका उद्देश्य नागरिकों के जीवन की गुणवत्ता को बढ़ाने के लिए ब्लॉक स्तर पर गवरनेंस में सुधार करना है। इसे देश के 329 जिलों के 500 आकांक्षी ब्लॉकों में लागू किया जा रहा है। आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम को लागू करने तथा एक प्रभावी ब्लॉक विकास रणनीति तैयार करने के लिए देश भर में गांव और ब्लॉक स्तर पर चिंतन शिविर आयोजित किए गए। ‘संकल्प सप्ताह’ इन्हीं चिंतन शिविरों की परिणति है।

‘संकल्प सप्ताह’ सभी 500 आकांक्षी ब्लॉकों में मनाया जाएगा। 3 अक्टूबर से प्रारंभ होकर 9 अक्टूबर, 2023 तक मनाए जाने वाले ‘संकल्प सप्ताह’ में प्रत्येक दिन एक विशिष्ट विकास थीम को समर्पित है, जिस पर सभी आकांक्षी ब्लॉक काम करेंगे। पहले छह दिनों की थीम में ‘संपूर्ण स्वास्थ्य’, ‘सुपोषित परिवार’, ‘स्वच्छता’, ‘कृषि’, ‘शिक्षा’ और ‘समृद्धि दिवस’ शामिल हैं। सप्ताह के अंतिम दिन यानी 9 अक्टूबर, 2023 को पूरे सप्ताह के दौरान किए गए कार्यों का ‘संकल्प सप्ताह – समावेश समारोह’ उत्सव के रूप में मनाया जाएगा।

उद्घाटन कार्यक्रम में भारत मंडपम में देश भर से लगभग 3,000 पंचायत और ब्लॉक स्तर के जन प्रतिनिधि और पदाधिकारी भाग लेंगे। इसके अतिरिक्त, ब्लॉक और पंचायत स्तर के पदाधिकारियों, किसानों और अन्य क्षेत्रों के व्यक्तियों सहित लगभग दो लाख लोग कार्यक्रम से वर्चुअल रूप से जुड़ेंगे।

Leave a Comment

Recent Posts

केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने लद्दाख में भगवान बुद्ध के पवित्र अवशेषों की प्रदर्शनी के उद्घाटन समारोह को संबोधित किया

केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने बुधवार को नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय… Read More

1 hour ago

केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया ने प्रौद्योगिकी विकास एवं निवेश प्रोत्साहन (टीडीआईपी) योजना के संशोधित दिशानिर्देश जारी किए

केन्द्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया ने आज दूरसंचार विभाग की… Read More

1 hour ago

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने कर्नाटक के कलबुर्गी में स्थित केंद्रीय कर्नाटक विश्वविद्यालय के 10वें दीक्षांत समारोह को संबोधित किया

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने आज कर्नाटक के कलबुर्गी में स्थित केंद्रीय कर्नाटक विश्वविद्यालय के 10वें… Read More

3 hours ago

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने कर्नाटक के भालकी में पूज्य डॉ. बसवलिंग पट्टादेवरु महास्वामीजी के 75वें वर्ष समारोह का उद्घाटन किया

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने बुधवार को कर्नाटक के बीदर जिले के भालकी में श्री चन्नबासावाश्रम… Read More

4 hours ago

This website uses cookies.