नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फ्रांस और संयुक्त अरब अमीरात की अपनी यात्रा के समापन के बाद दिल्ली के पालम हवाई अड्डे पर पहुंचे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान के बीच प्रतिनिधि मंडल स्तर की वार्ता और बैठक हुई। इस दौरान व्यापार और निवेश, फिनटेक, ऊर्जा, पर्यावरणीय कार्यवाही, उच्च शिक्षा तथा लोगों के बीच सम्पर्क सहित व्यापक द्विपक्षीय सहयोग के क्षेत्रों पर विचार-विमर्श किया गया।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने समझौते को दोनो देशों के बीच आर्थिक और शिक्षा क्षेत्र में सहयोग को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया है।
प्रधानमंत्री मोदी ने अबूधाबी में भव्य स्वागत के लिए धन्यवाद दिया। संयुक्त अरब अमीरात में होने वाली कॉप-28 शिखर सम्मेलन में राष्ट्रपति नहयान द्वारा प्रधानमंत्री को निमंत्रण देने के लिए उन्होंने आभार प्रकट किया। प्रधानमंत्री मोदी ने सम्मेलन में अपनी उपस्थिति की पुष्टि की। प्रधानमंत्री फ्रांस और संयुक्त अरब अमीरात की सफल यात्रा के बाद स्वदेश रवाना हो गए है।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment