राजधानी के कई इलाकों में आज दोपहर और शाम के समय बारिश हुई। अभी कुछ देर पहले भी तेज बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार आज का अधिकतम तापमान 34 दशमलव छह डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से एक डिग्री कम है। वहीं न्यूनतम तापमान 27 दशमलव एक डिग्री सेल्सियस रहा।
मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे के दौरान दिल्ली और उसके आसपास के क्षेत्रों में बादल छाए रहने और हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। कल का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने का अनुमान है।
यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने और बारिश के कारण जलभराव की स्थिति बनी हुई
यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने और बारिश के कारण जलभराव की स्थिति बनी हुई है। लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। केंद्रीय बाढ़ नियंत्रण आयोग द्वारा आज शाम सात बजे तक यमुना का जलस्तर 206 दशमलव 87 मीटर दर्ज किया गया। हालांकि यमुना अभी भी खतरे के निशान 205 दशमलव 33 मीटर से ऊपर बह रही है।
राजधानी के कुछ क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति में सुधार होने के बाद सड़कों को यातायात के लिए खोल दिया गया है। जिसमें भैरों मार्ग, आईटीओ से लक्ष्मी नगर तक विकास मार्ग, शांति वन से गीता कॉलोनी तक निशाद मार्ग, चंदगी राम अखाड़ा से मुकरबा चौक सडक शामिल हैं।
वहीं, शांति वन से राजघाट और कश्मीरी गेट बस अड्डे तक रिंग रोड अभी भी बंद है। इसके अलावा, सलीमगढ़ बाइपास, पुराने लोहे वाला पुल से शास्त्री पार्क श्मशान घाट तक भी सड़कें बंद हैं। राजधानी में भारी वाहनों का दिल्ली के सभी बॉर्डरों से प्रवेश पर प्रतिबंध अभी भी जारी है। हालांकि आवश्यक वस्तु वाले भारी वाहनों को दिल्ली में प्रवेश दिया जा रहा है।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment