प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पांच नवंबर को केदारनाथ जाकर पूजा करेंगे और 250 करोड़ रुपये की केदारपुरी पुनर्निर्माण परियोजनाओं की शुरुआत करेंगे। एक महीने के भीतर राज्य का यह उनका दूसरा दौरा होगा।
प्रधानमंत्री सात अक्टूबर को ऋषिकेश में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) गए थे और वहां एक ऑक्सीजन संयंत्र का उद्घाटन किया था।
अगले महीने होने वाली मोदी की केदारनाथ यात्रा की पुष्टि करते हुए, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री केदारनाथ मंदिर के दर्शन करने के अलावा 250 करोड़ रुपये की केदारपुरी पुनर्निर्माण परियोजनाओं का उद्घाटन कर सकते हैं, जिसमें आदि गुरु शंकराचार्य की समाधि से संबंधित परियोजना भी शामिल है।
धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री केदारपुरी पुनर्निर्माण के दूसरे चरण की परियोजनाओं की आधारशिला भी रख सकते हैं, जिनपर 150 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है।
साल 2014 में प्रधानमंत्री बनने के बाद से मोदी कई बार केदारनाथ आ चुके हैं। वह पिछले साल कोविड-19 महामारी के कारण केदारनाथ नहीं आ सके थे।
महामारी से उत्पन्न स्थिति अपेक्षाकृत नियंत्रण में होने के बाद अब उनके मंदिर आने की अटकलें लगाई जा रही थीं। प्रधानमंत्री केदारपुरी पुनर्निर्माण परियोजनाओं की बारीकी से निगरानी कर रहे हैं।
भैया दूज के अवसर पर 6 नवंबर से सर्दियों के लिए केदारनाथ धाम के कपाट बंद होना निर्धारित है।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment