Categories: News-Headlines

केरल में भारी बारिश का अलर्ट जारी, IMD ने 5 ज़िलों में रेड और 7 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया

केरल में भारी बारिश का अलर्ट जारी। IMD ने 5 ज़िलों में रेड और 7 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया। पठानमथिट्टा, कोट्टायम, एर्नाकुलम, इडुक्की और त्रिशूर ज़िलों में रेड अलर्ट जारी हुआ जबकि तिरुवनंतपुरम, कोल्लम, अलापुझा, पलक्कड, मलप्पुरम, कोझीकोड और वायनाड ज़िले में ऑरेंज अलर्ट जारी।

मौसम विभाग ने अरब सागर में बने दबाव के कारण केरल में भारी बारिश की भविष्यवाणी की है। इसे देखते हुए मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने जनता से आने वाले 24 घंटों के लिए अतिरिक्त सतर्क रहने का आग्रह किया है। पांच जिलों कोट्टायम, एर्णाकुलम, पथानामथिट्टा, त्रिशूर और इडुक्की में रेड अलर्ट जारी किया गया है। दक्षिणी और मध्य केरल के निचले इलाकों में पानी भर गया है और कई इलाकों में बिजली तथा यातायात काफी प्रभावित है। भूस्खलन और समुद्री कटाव की संभावना वाले क्षेत्रों में हाई अलर्ट जारी किया गया है। लोगों को पहाड़ी क्षेत्रों जाने से बचने का निर्देश दिया गया। राष्ट्रीय आपदा मोचन बल की छह टीमें राज्य में तैनात की गई हैं और सभी प्रभावित क्षेत्रों में चौबीस घंटे काम करने वाले नियंत्रण कक्ष तथा राहत शिविर खोले गए हैं।

Leave a Comment

Recent Posts

National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला बेस्ट एक्टर अवॉर्ड

National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला… Read More

3 hours ago

RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से हो सकती है शुरुआत

RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से… Read More

3 hours ago

AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और परीक्षा से जुड़ी अहम बातें

AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और… Read More

5 hours ago

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की बढ़ी ताकत

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More

6 hours ago

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का राशिफल

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More

7 hours ago

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

1 day ago

This website uses cookies.