Categories: News-Headlines

प्रधानमंत्री मोदी ने सोमनाथ मंदिर को भारत की दृढ़ता, एकता और सभ्यतागत शक्ति का शाश्वत प्रतीक बताया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी पुनर्निर्मित सोमनाथ मंदिर के उद्घाटन के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्‍य में सोमवार को गुजरात जाएंगे। देश के प्रथम राष्‍ट्रपति राजेन्‍द्र प्रसाद ने 11 मई सन 1951 में पुन:निर्मित सोमनाथ मंदिर का शुभारंभ किया था। प्रधानमंत्री ने आज एक राष्‍ट्रीय दैनिक में लिखे लेख में यह जानकारी दी। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि कुछ महीनों के भीतर सोमनाथ मंदिर से जुड़े दो महत्‍वपूर्ण आयोजनों में शामिल होना उनके लिए सौभाग्‍य की बात है।

प्रधानमंत्री ने सोमनाथ को भारत की सभ्‍यतागत शक्ति और मज़बूती का प्रतीक बताया। उन्‍होंने कहा कि सोमनाथ मंदिर की यात्रा विनाश से सृजन की तरफ बढ़ने का प्रतीक है और यह दिखाती है कि कैसे विश्‍वास और संस्‍कृति बार-बार हुए आक्रमणों और मुश्किलों के बाद भी अस्तित्‍व में रह सकते हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने स्‍वाधीनता के बाद मंदिर के पुन:निर्माण में देश के लौह पुरुष सरदार वल्‍लभ भाई पटेल की भूमिका का स्‍मरण किया। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि मंदिर के इतिहास से जुड़़े शौर्य और बलिदान को सम्‍मानित करने के लिए अगले एक हजार दिनों तक विशेष पूजा आयोजित होंगी।

homeas

Leave a Comment

Recent Posts

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बिहार के लीची किसानों की परेशानी को गंभीरता से लेते हुए त्वरित और संवेदनशील पहल की

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बिहार के लीची किसानों की परेशानी को गंभीरता… Read More

4 hours ago

DRDO और भारतीय वायु सेना ने सामरिक उन्नत रेंज संवर्धन हथियार का पहला सफल उड़ान परीक्षण किया

रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) और भारतीय वायु सेना (आईएएफ) ने 7 मई, 2026… Read More

4 hours ago

सऊदी अरब ने अपने सैन्‍य ठिकानों और वायु क्षेत्र तक अमरीकी सेना की पहुंच रोकी

सऊदी अरब ने अपने सैन्‍य ठिकानों और वायु क्षेत्र तक अमरीकी सेना की पहुंच पर… Read More

8 hours ago

अमरीका की एक संघीय अदालत ने राष्‍ट्रपति ट्रम्‍प के दस प्रतिशत के नए वैश्विक टैरिफ को गैर कानूनी बताया

अमरीका की एक संघीय अदालत ने राष्‍ट्रपति ट्रम्‍प के दस प्रतिशत के नए वैश्विक टैरिफ… Read More

8 hours ago

तमिलनाडु में नई सरकार के गठन में देरी से राजनीतिक स्थिति अनिश्चित बनी हुई

तमिलनाडु में नई सरकार के गठन में देरी से राजनीतिक स्थिति अनिश्चित बनी हुई है।… Read More

8 hours ago

लखनऊ सुपर जायंट्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 9 रनों से हराया

लखनऊ के एकाना इंटरनेशनल स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 9… Read More

9 hours ago

This website uses cookies.