Categories: News-Headlines

प्रधानमंत्री मोदी ने वाराणसी में 12,100 करोड़ रुपये से अधिक लागत वाली कई विकास परियोजनाओं का शुभारंभ किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज वाराणसी में 12 हजार करोड़ एक सौ रुपये से अधिक की 29 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। उन्होंने 10 हजार 720 करोड़ रुपये की 19 परियोजनाओं का उद्घाटन और एक हजार 389 करोड़ रुपये की 10 परियोजनाओं का शिलान्यास किया। प्रधानमंत्री मोदी ने प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण और आयुष्मान भारत योजना के लाभार्थियों से भी बातचीत भी की।

इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने कहा कि सरकार ने आने वाली पीढ़ियों की स्थिति सुधारने के लिए काम किया है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि पिछले 9 साल में 4 करोड़ परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ प्राप्‍त हुआ है और अधिकतर घर महिलाओं के नाम पर पंजीकृत किए गए हैं।

प्रधानमंत्री ने कहा कि पिछले 9 वर्षों में काशी का संपर्क बेहतर बनाने के लिए बहुत काम किया गया है और इसके परिणामस्वरूप शहर में एक वर्ष में पर्यटकों की संख्‍या में 12 गुना वृद्धि हुई है।

प्रधानमंत्री ने उत्तर प्रदेश में लाभार्थियों को पीएमस्वनिधि के ऋण, प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के घरों की चाबियां और आयुष्मान भारत कार्ड भी वितरित किए।

प्रधानमंत्री ने डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर पर बने पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन-सोन नगर रेलवे लाइन का लोकार्पण किया। इस पर छह हजार 760 करोड़ रुपये से अधिक की लागत आई है। उन्होंने तीन रेलवे लाइनें भी राष्ट्र को समर्पित कीं जिनका विद्युतीकरण या दोहरीकरण 990 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से पूरा किया गया है। उन्होंने राष्‍ट्रीय राजमार्ग संख्‍या-56 के चार-लेन के वाराणसी-जौनपुर खंड का भी उद्घाटन किया।

प्रधानमंत्री ने वाराणसी में 18 पीडब्ल्यूडी सड़कों का निर्माण और नवीकरण, काशी हिंदू विश्‍वविद्यालय परिसर में निर्मित अंतर्राष्ट्रीय गर्ल्स हॉस्टल भवन, सेंट्रल इंस्टीट्यूट ऑफ पेट्रोकेमिकल्स इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, गांव करसरा में व्यावसायिक प्रशिक्षण केंद्र और एक अद्वितीय फ्लोटिंग शामिल है।

प्रधानमंत्री ने तीन, दो लेन वाले ओवर ब्रिज, 15 पीडब्ल्यूडी सड़कों का निर्माण और नवीनीकरण, मणिकर्णिका और हरिश्चंद्र घाटों का पुन: डिजाइन और पुनर्विकास कार्य का शिलान्‍यास भी किया।

उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय मंत्री महेंद्र नाथ पांडे, एस.पी. सिंह बघेल, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रिजेश पाठक तथा भाजपा के अन्य वरिष्ठ नेता भी इस अवसर पर उपस्थित थे। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले नौ वर्षों में भारत ने एक नई पहचान हासिल की है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री काशी के विकास को लेकर हमेशा गंभीर रहे हैं।

Leave a Comment

Recent Posts

आज विश्व धरोहर दिवस है

आज विश्व धरोहर दिवस है। यह दिन सांस्कृतिक और प्राकृतिक विरासत की विविधता, संवेदनशीलता और… Read More

8 hours ago

BECIL ने उन्नत प्रौद्योगिकियों और डिजिटल परिवर्तन में सहयोग को मजबूत करने के लिए सी-डैक के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

ब्रॉडकास्ट इंजीनियरिंग कंसल्टेंट्स इंडिया लिमिटेड (बेसिल) ने उन्नत प्रौद्योगिकियों, डिजिटल परिवर्तन और क्षमता विकास के… Read More

9 hours ago

किसानों को बड़ी राहत: केंद्र सरकार के फैसलों से तीन राज्यों के किसानों को मिलेगा लाभकारी मूल्य

केंद्र सरकार ने किसानों के हित में एक महत्वपूर्ण और राहतभरा निर्णय लेते हुए उत्तर… Read More

9 hours ago

अमेरिका ने रूस से पेट्रोलियम उत्पाद खरीदने की छूट को एक महीने के लिए बढ़ाया

अमेरिका ने रूस से पेट्रोलियम उत्पाद खरीदने संबंधी, छूट को एक महीने के लिए बढ़ा… Read More

9 hours ago

कैबिनेट ने ‘भारत समुद्री बीमा पूल’ (बीएमआई पूल) के निर्माण के प्रस्ताव को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में आज केंद्रीय मंत्रिमंडल ने घरेलू बीमा पूल के निर्माण… Read More

9 hours ago

This website uses cookies.