प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज रूसी संघ के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ टेलीफोन पर बातचीत की। दोनों नेताओं ने एससीओ शिखर सम्मेलन के साथ-साथ समरकंद में अपनी बैठक के बाद, ऊर्जा के क्षेत्र में सहयोग, व्यापार और निवेश, रक्षा और सुरक्षा सहयोग और अन्य प्रमुख क्षेत्रों के साथ-साथ द्विपक्षीय संबंधों के कई पहलुओं की समीक्षा की।
यूक्रेन में चल रहे संघर्ष के संदर्भ में, प्रधानमंत्री ने बातचीत और कूटनीति के अपने आह्वान को दोहराया क्योंकि यही एकमात्र उपाय है।
प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रपति पुतिन को जी-20 में भारत की मौजूदा अध्यक्षता के बारे में जानकारी दी और इसकी प्रमुख प्राथमिकताओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने शंघाई सहयोग संगठन की भारत की अध्यक्षता के दौरान दोनों देशों के एक साथ काम करने की भी उम्मीद जताई।
दोनों नेताओं ने एक-दूसरे के साथ नियमित संपर्क में रहने पर सहमति व्यक्त की।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment