Categories: News-Headlines

प्रधानमंत्री मोदी ने यूएई के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से मुलाकात की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अबू धाबी में प्रतिनिधिमंडल स्तर और आमने-सामने की वार्ता में संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति और अबू धाबी के शासक महामहिम शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से मुलाकात की। दोनों राजनेताओं ने व्यापार और निवेश, फिनटेक, ऊर्जा, नवीकरणीय ऊर्जा, जलवायु कार्रवाई, उच्चतर शिक्षा और लोगों के परस्पर संबंधों सहित द्विपक्षीय साझेदारी के विभिन्न आयामों पर व्यापक चर्चा की। इस चर्चा में क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दे भी शामिल रहे।

दोनों राजनेताओं ने तीन महत्वपूर्ण दस्तावेजों के आदान-प्रदान का अवलोकन किया:

सीमा पार लेनदेन के लिए स्थानीय मुद्राओं (भारतीय रूपए- एईडी) के उपयोग को बढ़ावा देने के लिए एक संरचना की स्थापना हेतु भारतीय रिजर्व बैंक और यूएई सेंट्रल बैंक के बीच समझौता ज्ञापन

भुगतान और मैसेजिंग सिस्टम को इंटरलिंक करने पर द्विपक्षीय सहयोग के लिए भारतीय रिजर्व बैंक और यूएई सेंट्रल बैंक के बीच समझौता ज्ञापन

आईआईटी दिल्ली – अबू धाबी, संयुक्त अरब अमीरात की स्थापना की योजना के लिए भारत के शिक्षा मंत्रालय, अबू धाबी के शिक्षा और ज्ञान विभाग तथा आईआईटी दिल्ली के बीच समझौता ज्ञापन

बैठक के बाद एक संयुक्त वक्तव्य जारी किया गया। जलवायु परिवर्तन पर भी एक अलग संयुक्त वक्तव्य जारी किया गया।

Leave a Comment

Recent Posts

शरीर में विटामिन की कमी के संकेत: जानिए कौन-सा विटामिन क्यों है जरूरी

शरीर में विटामिन की कमी के संकेत: जानिए कौन-सा विटामिन क्यों है जरूरी परिचय हमारे… Read More

1 day ago

वैभव सूर्यवंशी ने बताया किसने दिलाए विंबलडन फाइनल के लिए कपड़े, अभिषेक शर्मा का नाम लिया

वैभव सूर्यवंशी का खुलासा: विंबलडन फाइनल देखने के लिए अभिषेक शर्मा ने दिलाए कपड़े भारतीय… Read More

2 days ago

YouTuber Sourav Joshi ने E20 पेट्रोल पर उठाए सवाल, Mercedes-Benz ने जारी की सफाई

YouTuber Sourav Joshi का दावा- E20 पेट्रोल से Mercedes की माइलेज घटी, कंपनी ने दी… Read More

2 days ago

CSK और Stephen Fleming की 18 साल पुरानी साझेदारी खत्म, IPL के सफल युग का हुआ अंत

CSK ने Stephen Fleming से 18 साल पुराना नाता तोड़ा, चेन्नई सुपर किंग्स के सुनहरे… Read More

2 days ago

उत्तर प्रदेश में बड़े पैमाने पर तबादले, कई अधिकारियों का ट्रांसफर; पूरी सूची और वजह जानें

उत्तर प्रदेश तबादला: प्रशासनिक फेरबदल में कई अधिकारियों का ट्रांसफर, जानें क्या है पूरा मामला… Read More

2 days ago

This website uses cookies.