Categories: News-Headlines

प्रधानमंत्री मोदी ने अबू धाबी नेशनल ऑयल कंपनी के ग्रुप सीईओ डॉ. सुल्तान अल जाबेर से मुलाकात की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अबू धाबी में सीओपी 28 के मनोनीत अध्यक्ष और अबू धाबी नेशनल ऑयल कंपनी के ग्रुप सीईओ डॉ. सुल्तान अल जाबेर से मुलाकात की।

यूएई की अध्यक्षता में यूएनएफसीसीसी के आगामी सीओपी 28 पर विचार-विमर्श किया गया। डॉ. जाबेर ने प्रधानमंत्री को इस महत्वपूर्ण बैठक के लिए यूएई के दृष्टिकोण से अवगत कराया। प्रधानमंत्री ने संयुक्त अरब अमीरात को सीओपी-28 की अध्यक्षता के लिए भारत के पूर्ण समर्थन की जानकारी दी। प्रधानमंत्री ने अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन, आपदा प्रतिरोधी अवसंरचना के लिए गठबंधन, अंतर्राष्ट्रीय पोषक अनाज वर्ष और पर्यावरण के लिए मिशन जीवन शैली (लाइफ) सहित जलवायु परिवर्तन पर ध्यान देने के लिए भारत के प्रयासों और पहलों को भी रेखांकित किया।

भारत और यूएई के बीच ऊर्जा सहयोग पर भी चर्चा हुई।

Leave a Comment

Recent Posts

शरीर में विटामिन की कमी के संकेत: जानिए कौन-सा विटामिन क्यों है जरूरी

शरीर में विटामिन की कमी के संकेत: जानिए कौन-सा विटामिन क्यों है जरूरी परिचय हमारे… Read More

1 day ago

वैभव सूर्यवंशी ने बताया किसने दिलाए विंबलडन फाइनल के लिए कपड़े, अभिषेक शर्मा का नाम लिया

वैभव सूर्यवंशी का खुलासा: विंबलडन फाइनल देखने के लिए अभिषेक शर्मा ने दिलाए कपड़े भारतीय… Read More

2 days ago

YouTuber Sourav Joshi ने E20 पेट्रोल पर उठाए सवाल, Mercedes-Benz ने जारी की सफाई

YouTuber Sourav Joshi का दावा- E20 पेट्रोल से Mercedes की माइलेज घटी, कंपनी ने दी… Read More

2 days ago

CSK और Stephen Fleming की 18 साल पुरानी साझेदारी खत्म, IPL के सफल युग का हुआ अंत

CSK ने Stephen Fleming से 18 साल पुराना नाता तोड़ा, चेन्नई सुपर किंग्स के सुनहरे… Read More

2 days ago

उत्तर प्रदेश में बड़े पैमाने पर तबादले, कई अधिकारियों का ट्रांसफर; पूरी सूची और वजह जानें

उत्तर प्रदेश तबादला: प्रशासनिक फेरबदल में कई अधिकारियों का ट्रांसफर, जानें क्या है पूरा मामला… Read More

2 days ago

This website uses cookies.