Categories: News-Headlines

RBI और सेंट्रल बैंक ऑफ UAE ने आर्थिक सहयोग और सीमा पार लेनदेन को बढ़ावा देने के लिए दो समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किये

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) और सेंट्रल बैंक ऑफ यूएई ने आर्थिक सहयोग और निर्बाध सीमा पार लेनदेन को बढ़ावा देने के लिए दो समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किये हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान की उपस्थिति में समझौता ज्ञापनों का आदान-प्रदान किया गया। इसका उद्देश्‍य स्थानीय मुद्राओं के उपयोग को बढ़ावा देना और भुगतान तथा संदेश प्रणालियों को आपस में जोड़ने की सुविधा प्रदान करना है।

पहला समझौता ज्ञापन सीमा पार लेनदेन के लिए स्थानीय मुद्राओं, विशेष रूप से भारतीय रुपये और संयुक्त अरब अमीरात के दिरहम के उपयोग को बढ़ावा देने पर केंद्रित है। स्थानीय मुद्रा निपटान प्रणाली से निर्यातकों और आयातकों को अपनी संबंधित घरेलू मुद्राओं में चालान और लेनदेन करने में मदद मिलेगी, जिससे रूपये और दिरहम के विदेशी मुद्रा बाजार को बढ़ावा मिलेगा। यह व्यवस्था भारत और संयुक्त अरब अमीरात के बीच निवेश, प्रेषण और द्विपक्षीय व्यापार को बढ़ावा देगी।

दूसरा समझौता ज्ञापन दोनों केंद्रीय बैंकों के भुगतान और संदेश प्रणाली के बीच सहयोग पर केंद्रित है। इसमें भारत की त्‍वरित भुगतान प्रणाली-यूपीआई को संयुक्‍त अरब अमीरात के इंस्टेंट पेमेंट प्लेटफॉर्म के साथ जोड़ना और भारतीय रूपे कार्ड स्विच तथा यूएई कार्ड स्विच को जोड़ना शामिल है। इस एकीकरण का उद्देश्य दोनों देशों के बीच निर्बाध और कुशल सीमा पार धन हस्तांतरण, कार्ड लेनदेन और वित्तीय संदेश की सुविधा प्रदान करना है।

ये समझौता ज्ञापन भारत और संयुक्त अरब अमीरात के बीच द्विपक्षीय आर्थिक सहयोग को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। इससे दोनों देशों के बीच सीमा पार व्‍यावसायिक लेनदेन को सुविधाजनक, सुरक्षित और लागत प्रभावी बनाने में मदद मिलेगी।

Leave a Comment

Recent Posts

शरीर में विटामिन की कमी के संकेत: जानिए कौन-सा विटामिन क्यों है जरूरी

शरीर में विटामिन की कमी के संकेत: जानिए कौन-सा विटामिन क्यों है जरूरी परिचय हमारे… Read More

1 day ago

वैभव सूर्यवंशी ने बताया किसने दिलाए विंबलडन फाइनल के लिए कपड़े, अभिषेक शर्मा का नाम लिया

वैभव सूर्यवंशी का खुलासा: विंबलडन फाइनल देखने के लिए अभिषेक शर्मा ने दिलाए कपड़े भारतीय… Read More

2 days ago

YouTuber Sourav Joshi ने E20 पेट्रोल पर उठाए सवाल, Mercedes-Benz ने जारी की सफाई

YouTuber Sourav Joshi का दावा- E20 पेट्रोल से Mercedes की माइलेज घटी, कंपनी ने दी… Read More

2 days ago

CSK और Stephen Fleming की 18 साल पुरानी साझेदारी खत्म, IPL के सफल युग का हुआ अंत

CSK ने Stephen Fleming से 18 साल पुराना नाता तोड़ा, चेन्नई सुपर किंग्स के सुनहरे… Read More

2 days ago

उत्तर प्रदेश में बड़े पैमाने पर तबादले, कई अधिकारियों का ट्रांसफर; पूरी सूची और वजह जानें

उत्तर प्रदेश तबादला: प्रशासनिक फेरबदल में कई अधिकारियों का ट्रांसफर, जानें क्या है पूरा मामला… Read More

2 days ago

This website uses cookies.