Categories: News-Headlines

प्रधानमंत्री मोदी ने मुंबई के गोरेगांव में आग लगने की दुर्घटना में हुई जान-माल की हानि पर गहरा शोक व्यक्त किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मुंबई के गोरेगांव में आग लगने की दुर्घटना में हुई जान-माल की हानि पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्‍होंने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से मृतकों के निकट संबंधियों को 2-2 लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की।

प्रधानमंत्री कार्यालय ने ट्वीट किया; “मुंबई के गोरेगांव में आग लगने की दुर्घटना के कारण हुई जान-माल की हानि से बहुत दुख हुआ। शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदनाएं। मैं घायलों के शीघ्र ठीक होने की कामना करता हूं। प्राधिकारी प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता प्रदान कर रहे हैं।

प्रत्येक मृतक के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से 2 लाख रुपये दिए जाएंगे । घायलों को 50-50 हजार रुपये दिये जायेंगे: पीएम”

Leave a Comment

Recent Posts

जन-जन की गिनती, राष्ट्र की प्रगति: जनगणना-2027 का ऐतिहासिक अभियान शुरू

नई दिल्ली, जून 2026। भारत ने विश्व के सबसे बड़े जनगणना अभियान की दिशा में… Read More

2 days ago

दिल्ली के मालवीय नगर क्षेत्र में आग लगने की घटना से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही राहत और बचाव दल मौके पर पहुंच गए।

दिल्ली के मालवीय नगर में लगी आग, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं राष्ट्रीय… Read More

2 days ago

This website uses cookies.