Categories: News-Headlines

भारत और UAE के बीच सहयोग के महत्वपूर्ण क्षेत्रों में खाद्य सुरक्षा, शिक्षा, ऊर्जा सुरक्षा, जलवायु परिवर्तन के प्रभावों को कम करने से लेकर अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी तक शामिल हैं: पीयूष गोयल

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने यूएई-भारत की साझेदारी को मजबूत करने को लेकर विश्वास व्यक्त किया। अबू धाबी चैंबर द्वारा आयोजित भारत और यूएई के शीर्ष बिजनेस लीडर्स के साथ एक बैठक को संबोधित करते हुए, पीयूष गोयल ने कहा कि दोनों देशों की बढ़ती आर्थिक प्रगति और मजबूत साझेदारी दोनों पक्षों के व्यवसायों को तेजी से विकास के लिए अवसर प्रदान करती है।

पीयूष गोयल ने इस साझेदारी में संयुक्त अरब अमीरात की महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर दिया और इसे भारत का दूसरा सबसे बड़ा निर्यात का गंतव्य स्थल, तीसरा सबसे बड़ा व्यापार भागीदार और प्रत्यक्ष विदेशी निवेश के मामले में सबसे बड़ा निवेशक बताया। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच व्यापक आर्थिक साझेदारी सहयोग के लिए एक मजबूत आधार बनाती है। दोनों राष्ट्र एक समृद्ध इतिहास, संस्कृति और परंपरा साझा करते हैं, जिसमें वर्तमान क्षमताएं और भविष्य की संभावनाएं भी सम्मिलित है, इसलिए केंद्रीय मंत्री का मानना है कि यह साझेदारी को बढ़ावा देने के लिए प्रोत्साहन प्रदान करेगा।

पीयूष गोयल ने कहा कि भारत और यूएई के बीच सहयोग के महत्वपूर्ण क्षेत्रों में खाद्य सुरक्षा, शिक्षा, ऊर्जा सुरक्षा, जलवायु परिवर्तन के प्रभावों को कम करने से लेकर अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी तक शामिल हैं। केंद्रीय मंत्री ने स्टार्टअप20, बी20, यूएई-इंडिया बिजनेस काउंसिल एवं भारत बाजार जैसी एक-दूसरे की संस्कृतियों और पहलों को बढ़ावा देने पर भी प्रकाश डाला।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि 1.4 अरब आकांक्षी नागरिकों के साथ एक बड़े बाजार के रूप में भारत की भूमिका संयुक्त अरब अमीरात में व्यवसायों के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करती है। उन्होंने “30 बाय 30 बाय 30” अवसर को रेखांकित किया, जिसमें अगले 30 वर्षों के लिए भारत की औसत आयु 30 वर्ष रहेगी और 2047 तक अपने सकल घरेलू उत्पाद में 30 ट्रिलियन डॉलर की वृद्धि का लक्ष्य है। उन्होंने व्यवसायों को इन अवसरों का लाभ उठाने और सहयोग व प्रतिस्पर्धा की भावना से सहयोग करने के लिए प्रोत्साहित किया।

पीयूष गोयल ने अपने हार्दिक स्वागत के लिए धन्यवाद दिया और यूएई-भारत की साझेदारी को मजबूत करने के लिए उत्साह पर जोर दिया। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भारत के लोगों और संयुक्त अरब अमीरात के लोगों के बीच एक-दूसरे के प्रति अविश्वसनीय प्यार और स्नेह है, साथ ही इस भू-राजनीतिक रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने के लिए व्यवसायों के व्यापक योगदान के कारण यह निर्णायक साझेदारी और 21वीं सदी के भाईचारे का प्रतीक बनेगा।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में पिछले नौ वर्षों में भारत में उल्लेखनीय आर्थिक प्रगति हुई है और वैश्विक स्तर पर पांच कमजोर अर्थव्यवस्थाओं में न होकर अब भारत दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है। पीयूष गोयल ने इस प्रभावशाली यात्रा और अगले चार वर्षों के भीतर दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने के महत्वाकांक्षी लक्ष्य पर प्रकाश डाला। उन्होंने अगले 25 वर्षों को भारत के विकास का स्वर्णिम काल बताया।

अपने समापन भाषण में, पीयूष गोयल ने यूएई-भारत की साझेदारी की तुलना इस तरह की कि जब कोई अर्थव्यवस्था अच्छा प्रदर्शन करती है, तब सभी लोग इससे लाभान्वित होते हैं, और विश्वास व्यक्त किया कि दोनों देशों के बीच बढ़ती मैत्री और सहयोग दोनों पक्षों के व्यवसायों के लिए शानदार अवसर प्रदान करेगा।

Leave a Comment

Recent Posts

1 जून से 30 जून तक देशभर में चलेगा “खेत बचाओ अभियान”

केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More

9 hours ago

गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में सीमा संबंधी विषयों पर बैठक की अध्यक्षता की

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में भारत-पाकिस्तान सीमा (IPB) से लगे… Read More

9 hours ago

JEE Advanced 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवारों के लिए रैंक, स्कोर और कटऑफ से जुड़ी अहम जानकारी सामने आई।

JEE Advanced 2026 Result: रिजल्ट, रैंक और कटऑफ को लेकर बड़ी अपडेट देश की सबसे… Read More

10 hours ago

This website uses cookies.