Categories: News-Headlines

प्रधानमंत्री मोदी ने भारत के टीकाकरण अभियान द्वारा एक और महत्त्वपूर्ण पड़ाव पार कर लेने पर हर्ष व्यक्त किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत के टीकाकरण अभियान द्वारा एक और महत्त्वपूर्ण पड़ाव पार कर लेने पर हर्ष व्यक्त किया है। भारत में 50 प्रतिशत से अधिक टीका-योग्य आबादी का पूरी तरह से टीकाकरण हो चुका है।

स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया के एक ट्वीट के उत्तर में प्रधानमंत्री ने कहा हैः “भारत के टीकाकरण अभियान ने एक और महत्त्वपूर्ण पड़ाव पार कर लिया। कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई को मजबूत बनाने के लिये इस निरंतरता को बनाये रखना जरूरी है। और हां, मास्क लगाने और सामाजिक दूरी का ध्यान रखने सहित कोविड-19 से जुड़े सभी प्रोटोकॉल का बराबर पालन किया जाता रहे।”

Leave a Comment

Recent Posts

जन-जन की गिनती, राष्ट्र की प्रगति: जनगणना-2027 का ऐतिहासिक अभियान शुरू

नई दिल्ली, जून 2026। भारत ने विश्व के सबसे बड़े जनगणना अभियान की दिशा में… Read More

22 hours ago

दिल्ली के मालवीय नगर क्षेत्र में आग लगने की घटना से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही राहत और बचाव दल मौके पर पहुंच गए।

दिल्ली के मालवीय नगर में लगी आग, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं राष्ट्रीय… Read More

1 day ago

This website uses cookies.