Categories: News-Headlines

पिछले 24 घंटों में 8,306 नये मामले दर्ज, कोविड-19 टीकाकरण का कुल कवरेज 127.93 करोड़ के पार

पिछले 24 घंटों के दौरान टीके की 24,55,911 खुराकें लगाने के साथ आज सात बजे सुबह तक की अनन्तिम रिपोर्ट के अनुसार देश का कोविड-19 टीकाकरण कवरेज 127.93 करोड़ (1,27,93,09,669) के पार पहुंच गया। इसे 1,30,65,773 सत्रों के जरिये पूरा किया गया।

पिछले 24 घंटों में 8,834 मरीजों के स्वस्थ होने से स्वस्थ होने वाले मरीजों की कुल संख्या में बढ़ोतरी दर्ज की गई है (महामारी के शुरू होने से लेकर अब तक), जो इस समय 3,40,69,608 है। परिणामस्वरूप भारत की रिकवरी दर इस समय 98.35 प्रतिशत है। लगातार 162 दिनों से 50 हजार से कम दैनिक मामले आ रहे हैं। यह केंद्र और राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के मिले-जुले और सतत प्रयासों का नतीजा है। पिछले 24 घंटों में कुल 8,306 नये मामले दर्ज किये गये। इस समय सक्रिय केसलोड 98,416 है। सक्रिय मामले इस समय देश के कुल पॉजिटिव मामलों का 0.28 प्रतिशत है, जो मार्च 2020 से अपने न्यूनतम स्तर पर है।

देश में जांच क्षमता को लगातार बढ़ाया जा रहा है, जिसके सिलसिले में देश में पिछले 24 घंटों के दौरान कुल 8,86,263 जांचें की गईं। समग्र रूप से भारत में अब तक 64.82 करोड़ से अधिक (64,82,59,067) जांचें की गईं हैं। एक तरफ देशभर में जांच क्षमता बढ़ाई गई, तो दूसरी तरफ साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर इस समय 0.78 प्रतिशत है, जो पिछले 22 दिनों से एक प्रतिशत से नीचे कायम है। दैनिक पॉजिटिविटी दर 0.94 प्रतिशत दर्ज की गई है। वह भी पिछले 63 दिनों से दो प्रतिशत से नीचे और लगातार 98 दिनों से तीन प्रतिशत से कम पर बनी हुई है।

Leave a Comment

Recent Posts

जन-जन की गिनती, राष्ट्र की प्रगति: जनगणना-2027 का ऐतिहासिक अभियान शुरू

नई दिल्ली, जून 2026। भारत ने विश्व के सबसे बड़े जनगणना अभियान की दिशा में… Read More

22 hours ago

दिल्ली के मालवीय नगर क्षेत्र में आग लगने की घटना से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही राहत और बचाव दल मौके पर पहुंच गए।

दिल्ली के मालवीय नगर में लगी आग, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं राष्ट्रीय… Read More

1 day ago

This website uses cookies.