प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज बहरीन साम्राज्य के क्राउन प्रिंस एवं प्रधानमंत्री महामहिम शाही प्रिंस सलमान बिन हमद अल खलीफा के साथ टेलीफोन पर बातचीत की। महामहिम शाही प्रिंस सलमान ने भारत के गणतंत्र दिवस के अवसर पर बधाई दी।
दोनों नेताओं ने भारत और बहरीन के बीच द्विपक्षीय संबंधों की समीक्षा की और इस बात पर संतोष व्यक्त किया कि इस संबंध ने राजनीतिक, व्यापार एवं निवेश, ऊर्जा, स्वास्थ्य, सुरक्षा और लोगों के बीच पारस्परिक संपर्क सहित विभिन्न क्षेत्रों में निरंतर प्रगति की है। भारत और बहरीन 2021-22 में दोनों देशों के बीच राजनयिक संबंधों की स्थापना की स्वर्ण जयंती मना रहे हैं।
प्रधानमंत्री ने कोविड महामारी के दौरान बहरीन में भारतीय समुदाय की उत्कृष्ट देखभाल करने और उनकी सामाजिक एवं सांस्कृतिक जरूरतों को पूरा करने के लिए बहरीन के नेतृत्व को धन्यवाद दिया।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने महामहिम राजा हमद बिन ईसा अल खलीफा का अभिवादन किया और महामहिम शाही प्रिंस सलमान बिन हमद अल खलीफा, क्राउन प्रिंस एवं प्रधानमंत्री को जल्द से जल्द भारत की यात्रा पर आने का अपना निमंत्रण दोहराया।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment