गैस अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (गेल) ने मध्यप्रदेश के इंदौर में प्राकृतिक गैस प्रणाली में हाइड्रोजन के मिश्रण की भारत की अपनी तरह की पहली परियोजना शुरू की है। इंदौर में कार्यरत एचपीसीएल के साथ गेल की संयुक्त उद्यम (जेवी) कंपनी अवंतिका गैस लिमिटेड को हाइड्रोजन मिश्रित प्राकृतिक गैस की आपूर्ति की जाएगी।
राष्ट्रीय हाइड्रोजन मिशन के अनुरूप, गेल ने सिटी गैस वितरण (सीजीडी) नेटवर्क में हाइड्रोजन सम्मिश्रण की तकनीकी-व्यावसायिक संभाव्यता स्थापित करने के लिए पायलट परियोजना के रूप में हाइड्रोजन सम्मिश्रण शुरू किया है। यह परियोजना हाइड्रोजन आधारित और कार्बन न्यूट्रल भविष्य की दिशा में भारत की यात्रा का एक महत्वपूर्ण कदम है।
गेल ने सिटी गेट स्टेशन (सीजीएस), इंदौर में स्लेटी हाइड्रोजन इंजेक्शन अर्थात भरना शुरू किया। इस स्लेटी हाइड्रोजन को बाद में हरित हाइड्रोजन से बदल दिया जाएगा। गेल ने परियोजना शुरू करने के लिए पहले ही आवश्यक नियामक मंजूरी ले ली है। गेल ने प्राकृतिक गैस में हाइड्रोजन के सम्मिश्रण के प्रभाव का आकलन करने के लिए इस क्षेत्र के विशेषज्ञों को भी नियुक्त किया है।
गेल हमेशा भारत में गैस आधारित अर्थव्यवस्था के विकास और भारत के हरित और स्वच्छ वातावरण के दृष्टिकोण के लिए प्रतिबद्ध रहा है। चूंकि हमारा देश कार्बन-न्यूट्रल और आत्मनिर्भर भविष्य के महत्वाकांक्षी लक्ष्य को हासिल करने की ओर उन्मुख है, इसलिए यह परियोजना उस दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
उम्मीद है कि यह पायलट प्रोजेक्ट प्राकृतिक गैस में हाइड्रोजन मिलाने के पहलुओं को पूरा करने के लिए भारत में एक मजबूत मानक और नियामक ढांचा बनाने में मदद करेगा। यह भारत में इसी तरह की और परियोजनाओं को अंजाम देने का मार्ग प्रशस्त करेगा।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment