Categories: News-Headlines

प्रधानमंत्री मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा जनता दल (सेक्‍युलर) कर्नाटक के प्रमुख और एचडी रेवन्ना से मुलाकात की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज पूर्व प्रधानमंत्री हरदनहल्ली डोडेगौडा देवेगौड़ा के साथ जनता दल (सेक्युलर) कर्नाटक के प्रमुख एचडी कुमारस्वामी और एचडी रेवन्ना से मुलाकात की। उन्होंने देश की प्रगति में अनुकरणीय योगदान के लिए पूर्व प्रधानमंत्री की सराहना की।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया: “पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा, एचडी कुमारस्वामी जी और एचडी रेवन्ना जी से मिलकर सर्वदा प्रसन्नता होती है।

भारत देश की प्रगति में देवेगौड़ा जी के अनुकरणीय योगदान की बहुत सराहना करता है। विविध नीतिगत मामलों पर उनके विचार व्यावहारिक और भविष्यवादी हैं।”

Leave a Comment

Recent Posts

This website uses cookies.