Categories: News-Headlines

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत की विदेश नीति का प्रमुख मार्गदर्शक सिद्धांत उसका राष्‍ट्रीय हित है

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने कहा है कि भारत की विदेश नीति का प्रमुख मार्गदर्शक सिद्धांत उसका राष्‍ट्रीय हित है। ब्रिटेन के समाचार पत्र फाइनेंशियल टाइम्‍स के साथ साक्षात्‍कार में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि यह दृष्टिकोण आपसी हितों और समकालीन भू-राजनीतिक जटिलताओं को देखते हुए भारत के विभिन्‍न देशों के साथ संबंध को रेखांकित करता है।

प्रधानमंत्री मोदी ने विदेश नीति के लिए व्‍यवहारिक दृष्टिकोण का भी समर्थन किया। उन्‍होंने कहा कि विश्‍व परस्‍पर संबंधित होने के साथ-साथ परस्‍पर आश्रित है। अमरीका के साथ भारत के संबंधों पर प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि दोनों देशों के बीच साझेदारी 21वीं सदी में एक बेहतर विश्‍व का निर्माण करेगी।

खालिस्‍तानी आतंकवादी गुरपतवंत सिंह पन्‍नू को मारने की साजिश में भारत की कथित भूमिका के बारे में अमरीका के दावे पर प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि सरकार इस मामले में किसी भी सबूत पर विचार करेगी। उन्‍होंने कहा कि इस तरह के कुछ घटनाएं भारत और अमरीका के संबंधों पर असर नही डालेंगी। इजरायल और हमास के बीच जारी युद्ध पर प्रधानमंत्री मोदी ने क्षेत्र में शांति कायम करने की भारत की प्रतिबद्धता को दोहराया।

साक्षात्‍कार में प्रधानमंत्री ने वैश्विक स्‍तर पर भारत की बढ़ती भूमिका पर भी चर्चा की। प्रधानमंत्री मोदी ने विकासशील और अल्‍प विकसित देशों के शिखर सम्‍मेलन की भारत द्वारा मेजबानी और इस वर्ष सितम्‍बर में जी-20 में अफ्रीकी संघ को सफलतापूर्वक शामिल करने का भी उल्‍लेख किया।

Leave a Comment

Recent Posts

RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से हो सकती है शुरुआत

RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से… Read More

36 seconds ago

AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और परीक्षा से जुड़ी अहम बातें

AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और… Read More

2 hours ago

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की बढ़ी ताकत

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More

3 hours ago

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का राशिफल

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More

4 hours ago

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

23 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

1 day ago

This website uses cookies.